वीर वीरा ने अपना घर में प्रभुजी के साथ मनाई वैवाहिक वर्षगांठ : महावीर इंटरनेशनल कुचामन के सदस्य करते हैं खास दिन सेवा कार्य

‘सबकी सेवा सबको प्यार’ ‘जिओ और जीने दो’ के उदेश्य वाली संस्था महावीर इंटरनेशनल कुचामन के सदस्यों द्वारा वर्षगांठ, जन्मदिन पर जीव मात्र सेवा से सामाजिक सरोकार किए जाते हैं। इनमें गौसेवा अपना घर, अन्नपूर्णा रसोई में कच्ची बस्ती के जरुरतमंद को भोजन करा मानव सेवा सहयोग की भावना से की जाती रही है। कुचामनसिटी से पढ़िए, यह खबर...
कुचमानसिटी। ‘सबकी सेवा सबको प्यार’ ‘जिओ और जीने दो’ के उदेश्य वाली संस्था महावीर इंटरनेशनल कुचामन के सदस्यों द्वारा वर्षगांठ, जन्मदिन पर जीव मात्र सेवा से सामाजिक सरोकार किए जाते हैं। इनमें गौसेवा अपना घर, अन्नपूर्णा रसोई में कच्ची बस्ती के जरुरतमंद को भोजन करा मानव सेवा सहयोग की भावना से की जाती रही है। ‘दोस्ती से सेवा’ ‘सेवा से दोस्ती’ की भावना से शुक्रवार को वीर तेजकुमार-वीरा शकुंतला बडजात्या ने अपनी शादी के 50 वंे बसंत की शुरुआत और वीर सोहनलाल-वीरा शारदा वर्मा ने अपनी शादी के 48 बसंत पूर्ण होने पर संस्था की प्रेरणा से बीमार लाचार, असहाय जरुरतमंद का आवास अपना घर में सभी प्रभुजी को भोजन और मुंह मीठा करवाकर आपस में माला पहनकर वैवाहिक वर्षगांठ मनाई। इस अवसर पर वीर रामावतार गोयल, वीर अजीत पहाडिया, वीर सुरेशकुमार जैन, वीर अशोक अजमेरा, वीर सुरेंद्रसिह दीपपुरा, वीरा सरोज, वीरा मंजु, वीरा सुनीता गंगवाल, वीरा सरला खटोड, वीरा कल्पना, वीरा रीतु बंसल, सुशीला पहाडिया, राजकुमारी जैन, पार्वती, पतासी, ओम कंवर, रवि सोनी, सम्यक जैन ने अपना घर में वर्षगांठ मनाने पर तिलक माला साफा से स्वागत कर उनका बहुमान किया। सुभाष पहाडिया ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
रामगंजमंडी के गुरु भक्त मंडल ने इंदौर में पेश की सेवा-समर्पण की मिसाल : अनुमोदना श्रावक संस्कार शिविर में शुद्धता और अनुशासन से संभाली भोजन व्यवस्था, मनीष-सपना गोधा ने की
इंदौर में मुनिपुंगव सुधासागर महाराज के सान्निध्य में आयोजित श्रावक संस्कार शिविर में रामगंजमंडी का गुरु भक्त मंडल शिविरार्थियों की सेवा में जुटा है। सेवा दल शुद्धता, धार्मिक मर्यादा और अनुशासन के साथ भोजन व्यवस्था संभाल रहा है। मनीष-सपना गोधा ने सेवा की अनुमोदना की। पढ़िए श्रीफल साथी अभिषेक जैन लुहाड़िया की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 20-09-2026, 10:04 pm
छह निर्जल व्रत की साधना के बाद विश्वगुप्त 'प्रेम' चौगुले ने पारणा की: आचार्य चंद्रप्रभ सागर महाराज के सान्निध्य में तप पूर्ण, दशलक्षण में मन-वचन-कर्म की शुद्धि का संदेश
कुंभोज के विश्वगुप्त ‘प्रेम’ चंद्रगुप्त चौगुले ने दशलक्षण महापर्व के दौरान छह निर्जल उपवास की तप-साधना की। आचार्य चंद्रप्रभ सागर महाराज के सान्निध्य में उन्होंने पारणा किया। वे त्यागी सेवा, आहारदान, वैयावृत्ति और धार्मिक क्रियाओं में सक्रिय रहते हैं। पढ़िए श्रीफल साथी अभिषेक अशोक पाटील की यह रिपोर्ट।
कुंभोज (महाराष्ट्र) • अभिषेक अशोक पाटील • 20-09-2026, 10:03 pm



