भगवान महावीर के जन्म कल्याण महोत्सव का आयोजन : वात्सल्य सेवा समिति ने भगवान महावीर के बाल स्वरूप को झुलाया पालना

वात्सल्य सेवा समिति द्वारा शाहगंज-बोदला रोड स्थित विश्वकर्मा वाटिका कॉलोनी में भगवान महावीर के जन्म कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महावीर पालने का आयोजन किया गया। पढ़िए रश्मि जैन की रिपोर्ट...
आगरा। वात्सल्य सेवा समिति द्वारा शाहगंज-बोदला रोड स्थित विश्वकर्मा वाटिका कॉलोनी में भगवान महावीर के जन्म कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महावीर पालने का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ णमोकार महामंत्र के साथ हुआ। इसके बाद, वात्सल्य सेवा समिति की सभी महिलाओं ने पालना गीत पर नृत्य करते हुए भगवान महावीर के बाल स्वरूप को पालने में झुलाया। भक्ति में सराबोर महिलाएं गीत गाते हुए खुद को धन्य समझ रही थीं। "महावीर जी जागे भाग हैं" और त्रिशला मां के भजनों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष रश्मि जैन, उपासना जैन, मानवी जैन, शिवानी जैन, रतिभा जैन, रिंकी जैन, रेखा जैन, रागिनी जैन, पुष्पा जैन, माया जैन, नंदनी जैन, सुनीता जैन और समस्त वात्सल्य सेवा समिति की महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
क्षमा उनसे मांगें जिनसे महीनों से बोलचाल बंद है : भरूच में रथयात्रा और विश्वशांति महायज्ञ के साथ संपन्न हुआ दशलक्षण महापर्व
भरूच में दशलक्षण महापर्व का समापन चार विधानों, विश्वशांति महायज्ञ, तपस्वी सम्मान और रथयात्रा के साथ हुआ। भट्टारक अरिहंतकीर्ति महास्वामी ने सच्ची क्षमायाचना का संदेश दिया। पढ़िए श्रीफल साथी दिलीप ए. शाह की रिपोर्ट।
भरूच • Shreephal Jain News • 29-09-2026, 05:46 pm
ताजगंज जैन मंदिर में मुनि समत्वसागर महाराज का मंगल प्रवेश : मुनि शीलसागर और सुप्रभातसागर महाराज ससंघ का जैन समाज ने किया भव्य स्वागत
आगरा के ताजगंज स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मुनि समत्वसागर, शीलसागर और सुप्रभातसागर महाराज ससंघ का मंगल प्रवेश हुआ। शाम को जिज्ञासा समाधान कार्यक्रम आयोजित किया गया। पढ़िए श्रीफल साथी शुभम जैन की रिपोर्ट।
आगरा • Shreephal Jain News • 29-09-2026, 04:54 pm






