नववर्ष पर नैनागिरि में होंगे विविध कार्यक्रम : नएवर्ष 2026 की पूर्व संध्या 31 दिसंबर की सायंकाल होगी भक्तामर दीप अर्चना

तहसील अंतर्गत सुविख्यात श्री दिगम्बर जैन सिद्धक्षेत्र (रेशंदीगिरि) नैनागिरि में नववर्ष के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे। बकस्वाहा से पढ़िए, रत्नेश जैन रागी की यह खबर...
बकस्वाहा। तहसील अंतर्गत सुविख्यात श्री दिगम्बर जैन सिद्धक्षेत्र (रेशंदीगिरि) नैनागिरि में नववर्ष के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे। वरदत्तादि ऋषिराजों की निर्वाण तथा पारसनाथ भगवान की समवशरण/दिव्य देशना स्थली जैन तीर्थ नैनागिरि जी में अंग्रेजी नववर्ष की शुरुआत के अवसर पर नएवर्ष 2026 की पूर्व संध्या 31 दिसंबर की सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना महाआरती, भक्ति संध्या (संगीतमय भक्ति भजन - गीत) तथा नववर्ष का अभिनंदन 1 जनवरी को प्रातः 8 बजे से गिरिराज पर महा मस्तकाभिषेक शांतिधारा, कल्याण मंदिर विधान (संगीतमय) का आयोजन मुनि श्री विकौशल सागर जी, श्री विश्वमित सागर जी, श्री शाश्वत सागर जी महाराज के सान्निध्य में किया जा रहा है। जिसमें आप सपरिवार पधार कर मंगलमयी अनुष्ठान के गौरव में वृद्धि करने की अपील क्षेत्र कमेटी ने की है। इस अवसर पर तीर्थ पर निर्माणाधीन पारस देशना स्थली के दर्शन तीर्थ वंदना के साथ आपको पारस प्रभु का महा मस्तकाभिषेक करने का सहज सौभाग्य और पुण्यार्जन प्राप्त होगा। साथ ही क्षेत्रराज पर विराजमान परम पूज्य मुनिराजों के मंगलमयी प्रवचनों का लाभ प्राप्त होगा।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
दशलक्षण और निमाड़ के परिवार सीरीज 5घर से मिले संस्कार बेटी के साथ यूनिवर्सिटी तक पहुंचे : पढ़ाई के बीच तनीषा कर रही चार उपवास, परिवार भी तप-संयम में आगे
मंडलेश्वर के नयन जैन परिवार में संतों से मिले संस्कार अगली पीढ़ी तक पहुंचे। मुरादाबाद में पढ़ रही बेटी तनीषा भी दशलक्षण में चार उपवास कर रही हैं।
इंदौर • सन्मति जैन काका • 21-09-2026, 11:32 pm
संयम की साधना से भक्तामर महाआरती तक गूंजा चंद्रप्रभु जिनालय : अभिषेक के लिए लगी कतारें, नन्हे बच्चों में भी दिखा उत्साह
बिजौलियां खुर्द के चंद्रप्रभु जिनालय में उत्तम संयम धर्म पर अभिषेक, पूजन और सामूहिक भक्तामर महाआरती हुई। श्रद्धालुओं के साथ बच्चों ने भी उत्साह से भाग लिया। त्रयोदशी पर णमोकार महामंत्र पाठ होगा।
बिजौलियां खुर्द • Shreephal Jain News • 21-09-2026, 10:42 pm



