वैश्य महासम्मेलन जिला बैठक एवं कैलेंडर विमोचन कार्यक्रम संपन्न : विभिन्न आवश्यक मुद्दों पर विचार किया गया

नगर गढ़ाकोटा में वैश्य महासम्मेलन जिला स्तरीय बैठक का आयोजन संपन्न हुआ। जिसमें विभिन्न आवश्यक मुद्दों पर विचार किया गया एवं वैश्य महासम्मेलन के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया गया। पढ़िए मनीष विद्यार्थी सागर की एक रिपोर्ट...
सागर। नगर गढ़ाकोटा में वैश्य महासम्मेलन जिला स्तरीय बैठक का आयोजन संपन्न हुआ। जिसमें विभिन्न आवश्यक मुद्दों पर विचार किया गया एवं वैश्य महासम्मेलन के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर वैश्य महासम्मेलन के संगठन जिला शाहगढ़ की बैठक गढ़ाकोटा में संपन्न हुई। जिसमें रहली, गढ़ाकोटा, देवरी केसली, बंडा, शाहगढ़ आदि तहसीलों के पदाधिकारी, सागर जिला एवं संभाग और प्रदेश पदाधिकारी भी सहभागी हुए। इस अवसर पर बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री निकेश गुप्ता जी एवं संभागीय अध्यक्ष गिरजेश सोनी जी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि शाहगढ़ जिला प्रभारी कमल जी एवं जिला अध्यक्ष निक्की ब्रजपुरिया और जिला महिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति पटवारी जी, मनीष विद्यार्थी जिला महामंत्री, नीरज जैन तहसील अध्यक्ष देवरी रहे। गढ़ाकोटा तहसील संयोजक प्रदीप चौदह, तहसील अध्यक्ष रविंद्र जैन उमरा, मुख्य सलाहकार राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एवं बैठक में पधारे सभी अतिथियों का स्वागत गढ़ाकोटा तहसील की ओर से राघव नेमा, वरुण सोनी जिला अध्यक्ष युवा इकाई शाहगढ, सपन अग्रवाल, श्रीराम साहू पत्रकार द्वारा किया गया।आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया बैठक में संगठन के विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। जिसमें आगामी 5 जनवरी को गढ़ाकोटा में एक वृहद कार्यक्रम की रूपरेखा पर विचार किया गया। जिसमें सभी की सहमति से रूपरेखा और आयोजन पर विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर वैश्य महासम्मेलन के वार्षिक कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की गई और वार्षिक कैलेंडर का विमोचन समस्त पदाधिकारी सदस्यों द्वारा किया गया। समापन कार्यक्रम के अवसर पर वरुण सोनी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
नेमीनाथ दिगंबर जैन मंदिर में वार्षिक कलशाभिषेक एवं क्षमावाणी पर्व संपन्न : पवित्र जल यात्रा के बाद हुआ श्रीजी का कलशाभिषेक, वात्सल्य मिलन में गूंजा उत्तम क्षमा का संदेश
कर्मयोगी स्थित श्री नेमीनाथ दिगंबर जैन मंदिर में वार्षिक कलशाभिषेक एवं क्षमावाणी पर्व श्रद्धाभाव से मनाया गया। पवित्र जल यात्रा के बाद श्रीजी का कलशाभिषेक हुआ तथा वात्सल्य मिलन में समाजबंधुओं ने उत्तम क्षमा का संदेश दिया। पढ़िए श्रीफल साथी आगरा की यह रिपोर्ट।
आगरा • Shreephal Jain News • 02-10-2026, 11:04 pm
महाराजा अग्रसेन भवन में सानंद संपन्न हुआ क्षमावाणी मिलन समारोह : सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन, 50 वर्ष का वैवाहिक जीवन पूर्ण करने वाले दंपतियों सहित प्रतिभाओं का सम्मान
आगरा खंडेलवाल दिगंबर जैन समिति का वार्षिक क्षमावाणी मिलन समारोह लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित हुआ। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, तपस्वियों-प्रतिभाओं के सम्मान तथा वात्सल्य भोज के बीच समाजजनों ने प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया। पढ़िए श्रीफल साथी शुभम जैन कासलीवाल की यह रिपोर्ट।
आगरा • Shreephal Jain News • 02-10-2026, 11:03 pm



