एग्रीकल्चर कॉलेज साइंसेज की दो दिनी नेशनल कॉन्फ्रेंस : 27 अप्रैल से मेडिकल लेक्चर थियेटर में होगी

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर साइंसेज की ओर से विकसित भारत 2047 के मद्देनजर सतत विकास लक्ष्य-एसडीजीएस पर केंद्रित दो दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस 27 अप्रैल से मेडिकल लेक्चर थियेटर में होगी। मुरादाबाद से पढ़िए, प्रो. श्यामसुंदर भाटिया की यह खबर...
मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर साइंसेज की ओर से विकसित भारत 2047 के मद्देनजर सतत विकास लक्ष्य-एसडीजीएस पर केंद्रित दो दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस 27 अप्रैल से मेडिकल लेक्चर थियेटर में होगी। कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर साइंसेज के डीन प्रो. प्रवीणकुमार जैन ने बताया कि कॉन्फ्रेंस में सतत कृषि, जलवायु परिवर्तन, जल प्रबंधन एवं ग्रामीण विकास जैसे विषयों पर मंथन होगा। कॉन्फ्रेंस में व्याख्यान, तकनीकी सत्र, पैनल चर्चा, पोस्टर्स प्रस्तुति आदि होंगे। कॉन्फ्रेंस में मेहमान प्रोसिडिंग का विमोचन भी करेंगे। कॉन्फ्रेंस में हेमवती बहुगुणा यूनिवर्सिटी, उत्तराखंड के पूर्व कुलपति प्रो. एसपी सिंह, इको संस्कृति कलेक्टिव फाउंडेशन के मानद अध्यक्ष डॉ. एस बिस्वास, राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान, उत्तराखंड के वैज्ञानिक-ई डॉ. गोपाल कृष्ण, जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान, उत्तराखंड के वैज्ञानिक-ई डॉ. केएस कानवाल बतौर मेहमान शामिल होंगे। इनके साथ टीएमयू के कुलपति प्रो. वीके जैन और डीन एकेडमिक्स प्रो. मंजुला जैन की उल्लेखनीय मौजूदगी रहेगी। कॉन्फ्रेंस सचिव प्रो. गणेश दत्त भट्ट ने बताया कि कॉन्फ्रेंस में आधा दर्जन से अधिक सूबों के जाने-माने शिक्षाविद्, वैज्ञानिक और शोधार्थी भी शिरकत करेंगे।
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
भगवान शांतिनाथ आदिनाथ का अभिषेक कर मनाया आर्जव धर्म : सुर सरिता से जन चेतना" कार्यक्रम में दी शानदार प्रस्तुति
शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर सेक्टर 7 आवास विकास कॉलोनी सिकंदरा में शुक्रवार को पर्युषण महापर्व के अवसर पर तीसरा दिन उत्तम आर्जव धर्म के रूप में मनाया गया। सर्व प्रथम मूलनायक शांतिनाथ भगवान एवं श्री आदिनाथ भगवान अभिषेक चार महानुभावों द्वारा स्वर्ण कलश से किया गया। आगरा से पढ़िए, राहुल जैन की यह रिपोर्ट..
आगरा • Shreephal Jain News • 19-09-2026, 11:02 am
छल करोगे तो छल मिलेगा आज नहीं तो कल मिलेगा : उसे उत्तम आर्जव धर्म पर प्राकृताचार्य श्री सुनीलसागर जी ने दी मंगल देशना,
नेमिनगर जैन कॉलोनी के सन्मति समवशरण पांडाल में शुक्रवार को दशलक्षण पर्व के तीसरे दिन प्राकृताचार्य श्री सुनीलसागर जी महाराज ने उत्तम आर्जव धर्म पर विस्तृत विवेचन किया। उन्होंने धर्मसभा में आचार्यश्री ने कहा कि कुटिल भाव को छोड़कर, क्रोध को छोड़कर, अभिमान को छोडकर श्रावक धर्म निभाने वाले आर्जव धर्म का धारण करने वाले होते हैं। इंदौर से पढ़िए, यह खबर..
इंदौर • Shreephal Jain News • 19-09-2026, 10:30 am



