सीनियर सिटीजन के आयुष्मान कार्ड के लिए लगाया दो दिवसीय शिविरः आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर छत्रपति नगर में हुआ आयोजन

इंदौर शहर में सीनियर सिटीजन के लिए आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर परिसर में शिविर लगाया गया। यहां इनके आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। सोमवार को इसका शुभारंभ हुआ। शिविर में मंगलवार को भी आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। पढ़िए इंदौर से यह खबर...
इंदौर। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 70 वर्ष या उससे अधिक आयु वर्ग के सीनियर सिटीजन्स के आयुष्मान कार्ड बनवाए जा रहे हैं। इसके लिए छत्रपतिनगर स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में शिविर लगाया गया। सोमवार को दिगंबर जैन विद्यार्थी सहायता समिति के सहयोग से लगाए गए शिविर में सीनियर सिटीजन के कार्ड बनवाए गए। इसमें समाजजनों ने भी मौजूद रहकर उनका सहयोग किया। शिविर में मंगलवार को भी आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे।20 सीनियर सिटीजन ने बनवाए कार्ड धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि शिविर के पहले दिन 20 सीनियर सिटीजन्स ने आयुष्मान कार्ड बनवाकर इस महती योजना का लाभ लिया।शिविर में यह भी थे मौजूद इस अवसर पर शिविर संयोजक डॉ.जैनेंद्र जैन, जिनालय ट्रस्ट अध्यक्ष भूपेंद्र जैन, समिति के मंत्री विजय कासलीवाल, वीरेंद्र जैन, सुरेश जैन एवं श्रेणिक जैन उपस्थित थे।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
नेमीनाथ दिगंबर जैन मंदिर में वार्षिक कलशाभिषेक एवं क्षमावाणी पर्व संपन्न : पवित्र जल यात्रा के बाद हुआ श्रीजी का कलशाभिषेक, वात्सल्य मिलन में गूंजा उत्तम क्षमा का संदेश
कर्मयोगी स्थित श्री नेमीनाथ दिगंबर जैन मंदिर में वार्षिक कलशाभिषेक एवं क्षमावाणी पर्व श्रद्धाभाव से मनाया गया। पवित्र जल यात्रा के बाद श्रीजी का कलशाभिषेक हुआ तथा वात्सल्य मिलन में समाजबंधुओं ने उत्तम क्षमा का संदेश दिया। पढ़िए श्रीफल साथी आगरा की यह रिपोर्ट।
आगरा • Shreephal Jain News • 02-10-2026, 11:04 pm
महाराजा अग्रसेन भवन में सानंद संपन्न हुआ क्षमावाणी मिलन समारोह : सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन, 50 वर्ष का वैवाहिक जीवन पूर्ण करने वाले दंपतियों सहित प्रतिभाओं का सम्मान
आगरा खंडेलवाल दिगंबर जैन समिति का वार्षिक क्षमावाणी मिलन समारोह लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित हुआ। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, तपस्वियों-प्रतिभाओं के सम्मान तथा वात्सल्य भोज के बीच समाजजनों ने प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया। पढ़िए श्रीफल साथी शुभम जैन कासलीवाल की यह रिपोर्ट।
आगरा • Shreephal Jain News • 02-10-2026, 11:03 pm



