घुरैया में दो दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन: नई वेदी पर विराजमान होंगे श्री जी

घुरैया गांव में 5 और 6 अप्रैल को वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव किया जा रहा है। यहां 5 सौ साल पुराना मंदिर है। इसकी नई वेदी का निर्माण किया जाना है। यह आयोजन आचार्य श्री विशुद्धसागरजी महाराज के आशीर्वाद से हो रहा है। घुरैया से पढ़िए अभिषेक पाटील की यह खबर...
घुरैया (उप्र)। टहरौली तहसील के घुरैया गांव में 5 और 6 अप्रैल को वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। घुरैया गांव में मात्र 2 जैन घर का समाज होकर भी ये ऐतिहासिक कार्यक्रम करवाया जा रहा है। मंदिर 500 वर्ष प्राचीन है। मंदिर एवं वेदी प्राचीन होने के कारण क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसलिए नई वेदी पर श्री जी विराजमान होंगे। इस वेदी प्रतिष्ठा को मंगल आशीर्वाद आचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज का प्राप्त हुआ है। निर्देशन कमलचंद्र कमलानकुर का प्राप्त है और इस कार्यकम में दिगंबर जैन मुनि विहार समूह के एडमिन अर्पित जैन जी भी शामिल रहेंगे।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
गोलाकोट अतिशय क्षेत्र में 25 अक्टूबर को होगा सामूहिक विधान : जैसवाल जैन सेवा न्यास आयोजित करेगा विश्व शांति महायज्ञ
खनियाधाना स्थित गोलाकोट अतिशय क्षेत्र में 25 अक्टूबर को जैसवाल जैन सेवा न्यास द्वारा सामूहिक विधान और विश्व शांति महायज्ञ आयोजित होगा। न्यासी परिवार 24 अक्टूबर को पहुंचकर संवाद बैठक में भी सहभागी होंगे। पढ़िए श्रीफल साथी मनोज जैन नायक की रिपोर्ट।
मुरैना • मनोज जैन नायक • 29-09-2026, 07:38 pm
ताजगंज जैन मंदिर में मुनि समत्वसागर महाराज ससंघ का मंगल प्रवेश : इच्छाओं की पूर्ति नहीं, इच्छा-रहितता में है सच्ची शांति
निर्मल सेवा सदन छीपीटोला से ताजगंज जैन मंदिर पहुंचे मुनि समत्वसागर, शीलसागर और सुप्रभातसागर महाराज ससंघ का भव्य स्वागत हुआ। मुनिश्री ने लक्ष्य, साध्य और वास्तविक शांति पर प्रवचन दिया। पढ़िए श्रीफल साथी राहुल जैन की रिपोर्ट।
आगरा • Shreephal Jain News • 29-09-2026, 07:37 pm



