मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर टीचिंग, लर्निंग एंड डवलपमेंट - सीटीएलडी की ओर से आइडिया बज़ थिंक टैंक इंटर-यूनिवर्सिटी केस स्टडी प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें टीएमयू के कॉलेज ऑफ लॉ एंड लीगल साइंसेज की टीम ब्लैक विंग्स ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम में समृद्धि शर्मा, प्रणव ठाकुर और आदित्य जिंदल शामिल रहे। प्रतियोगिता में बीफार्मा प्रथम वर्ष की टीम द वेरिटास ने द्वितीय और सीसीएसआईटी के बीसीए प्रथम सेमेस्टर की टीम द सॉल्यूशनरीज ने तृतीय स्थान हासिल किया। द वेरिटास टीम में आंशेन, सम्यक जैन और दयानंद कुमार तथा द सॉल्यूशनरीज में तरुबा, आरिफ, यशस्वी, अर्पिता राजपूत और अफसर शामिल रहे। दीवान वीएस इंस्टीट्यूट मेरठ की टीम विक्ट्री वाइपर्स को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

छात्रों को नवाचारी समाधान के लिए तैयार करना उद्देश्य

इस प्रतियोगिता में टीएमयू के अलावा गलगोटियास यूनिवर्सिटी नोएडा, एमआईटी मुरादाबाद, विल्सोनिया डिग्री कॉलेज, आरबीएमआई बरेली और केआईईटी गाजियाबाद समेत विभिन्न संस्थानों की 53 टीमों ने भाग लिया, जिनमें से 12 टीमों ने फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। कार्यक्रम में फिजियोथेरेपी विभाग की प्राचार्या शिवानी एम. कौल और सहायक निदेशक अकादमिक्स नेहा आनंद विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। पुरस्कार वितरण में दीवान वीएस इंस्टीट्यूट के नोएल मेसी और आरबीएमआई के कॉर्पोरेट सेल मैनेजर दीपक यादव भी शामिल रहे। सीटीएलडी के निदेशक पंकज कुमार सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों को वास्तविक जीवन की व्यावसायिक और व्यावहारिक समस्याओं से रूबरू कराकर तार्किक विश्लेषण और नवाचारी समाधान के लिए तैयार करना है। प्रतियोगिता का संचालन संयोजिका अन्वेषा सिसौदिया और सह-संयोजिका निधि गुप्ता ने किया।