इंदौर। 24 नवंबर बुधवार का दिन भारतवर्षीय जैन समाज के लिए अत्यंत दःुखद दिन रहा, इस दिन जिनशासन के तीन महान संतों क्षति हुई है। वाक्केशरी आचार्य श्री विनिश्चय सागर जी महाराज के ज्येष्ठ प्रथम शिष्य श्रमण मुनि श्री अर्पण सागर जी महाराज का टिकैत नगर, लखनऊ में प्रातः 11.40 पर समतापूर्वक समाधिमरण हो गया है। संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री अक्षय सागर जी महाराज का दोपहर 2 बजे विहार करते समय अतिशय क्षेत्र शिरड शाहपुर महाराष्ट्र में समाधिपूर्वक मरण हुआ। उपाध्याय श्री आदिश सागर जी महाराज का हृदय गति रुकने से समतापूर्वक समाधि मरण हो गया। राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ के प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने कहा कि एक ही दिन तीन-तीन मुनिराजों के समाधिमरण के समाचार से भारत वर्षीय समूचे जैन समाज में शोक की लहर दौड़ गई है।
समाजजनों ने विनयांजलि अर्पित की
श्रावक-श्राविकाओं की आंखें नम हैं और सभी के मन में एक ही भाव है कि जिनशासन ने तीन महान साधकों को खो दिया है। जिनशासन एकता संघ के राकेश गोहिल, मंयक जैन, एवं वरिष्ठ समाजसेवी डॉ जैनेन्द्र जैन ने सभी तीनों मुनिराजों के पावन चरणों में शत-शत नमन एवं सादर विनयांजलि समर्पित की गई है, श्री जिनेंद्र देव से विनती है कि सभी मुनिराजों का मोक्ष मार्ग अतिशीघ्र प्रशस्त हो। विनम्र श्रद्धांजलि, सादर नमन। नमोस्तु शासन जयवंत हो।





