धर्म जागृति संस्थान की महिलाओं ने मनाया का फागोत्सव : धार्मिक हाऊजी, संगीत, भजन और गुलाल ने कर दिया रंगारंग
संवाददाता: Reporter: Shree Phal News•इंदौर•16/2/2026, 10:20:17 pm

अखिल भारत वर्षीय धर्म जागृति संस्थान की महिला शाखा कुचामनसिटी की ओर से सोमवार को महावीर भवन पुरानी धानमंडी में धर्म और संस्कृति के मिलन का उत्सव फागोत्सव सांस्कृतिक और मर्यादित उल्लास के साथ मनाया गया। कुचामनसिटी से सुभाष पहाड़िया की यह खबर...
कुचामनसिटी। अखिल भारत वर्षीय धर्म जागृति संस्थान की महिला शाखा कुचामनसिटी की ओर से सोमवार को महावीर भवन पुरानी धानमंडी में धर्म और संस्कृति के मिलन का उत्सव फागोत्सव सांस्कृतिक और मर्यादित उल्लास के साथ मनाया गया। संस्थान की अध्यक्षा मेघा जैन पहाड़िया और मंत्री कविता बज ने बताया कि आपसी प्रेम और भाईचारे के प्रतीक फागोत्सव में उपस्थित महिलाओं ने धार्मिक हाऊजी, संगीत, भजन और गुलाल के माध्यम से खुशियों के साथ उत्सव मनाया गया। एक ही तरह की फ़ाग वाली साड़ी पहने हुए महिलाओं की छटा बहुत ही सुंदर लग रही थी। सहयोगी टीना पांड्या ने बताया कि उत्सव की अतिथि भाजपा की जिला मंत्री बरखा रानी पाटनी तथा लक्की ड्रॉ विजेता नीतू काला रही। इधर, इस अवसर पर चित्र बनाओ प्रतियोगिता में प्रथम जिज्ञासा झांझरी द्वितीय नैतिक जैन को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार पुण्यार्जक मानक श्री ज्वैलर्स रहे। उत्सव में रेखा पहाड़िया, सीमा बज, अंशु पहाड़िया, सोनू झांझरी, रुचि गंगवाल सहित 51 महिलाओं ने भाग लिया। अखिल भारत वर्षीय धर्म जागृति संस्थान के सचिव सुभाष पहाडिया ने फागोत्सव उत्सव धूमधाम से मनाने पर सभी महिलाओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
समन्वय का प्रेरक संदेश : श्वेतांबर परिवार ने कराया दिगंबर संत का चातुर्मास, इंदौर बना सामाजिक एकता का उदाहरण
इंदौर में श्वेतांबर समाज से जुड़े कांतिलाल जैन एवं अक्षय जैन द्वारा दिगंबर संत अंतर्मुखी मुनिश्री 108 पूज्यसागर महाराज का चातुर्मास आयोजित कराया जा रहा है। यह पहल जैन समाज में समन्वय, सद्भाव और पारस्परिक सम्मान का प्रेरक संदेश दे रही है। पढ़िए श्रीफल साथी की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 3/8/2026, 9:06:09 pm
पेट भरता है भिखारी और भंडार भरता है साधु : मुनि पुंगव श्री सुधासागरजी महाराज
इंदौर में मुनि पुंगव श्री सुधासागरजी महाराज ने धर्मसभा में आहारचर्या, संतों के आगमन से घर की पवित्रता, पूजा के आत्मकल्याणकारी उद्देश्य और तीर्थयात्रा का महत्व बताया। मंगल कलश स्थापना तथा मुनिश्री के जीवन पर आधारित परीक्षा की जानकारी भी दी गई। पढ़िए श्रीफल साथी राजीव सिंघई की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 3/8/2026, 8:26:45 pm


