सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र जैन तीर्थ कुंडलपुर में पूज्य बड़े बाबा के आंगन में श्रद्धा भक्ति का अद्भुत नजारा दृष्टिगोचर हो रहा है। कुंडलपुर से पढ़िए, यह खबर...
प्रचार मंत्री जयकुमार जैन जलज ने बताया कि कुण्डलपुर में पूज्य बड़े बाबा के समक्ष प्रतिदिन असीम कालीन भक्तामर महामंडल विधान का आयोजन कई वर्षों से अनवरत चल रहा है। इसके साथ ही लगभग प्रतिदिन देश के विभिन्न नगरों से आकर कोई ना कोई भक्त परिवार यहां पर शांति विधान, भक्तामर विधान या बड़े बाबा विधान कर पुण्यार्जन करते हैं। कहा जाता है कि जब बहुत पुण्य प्रबल होता है तब जाकर सिद्धक्षेत्र पर सिद्धप्रभु की आराधना का सौभाग्य प्राप्त होता है। विशेष कर अष्टान्हिका पर्व में जो वर्ष में तीन बार कार्तिक, फाल्गुन, आषाढ़ माह के अंतिम 8 दिन में सिद्धचक्र महामंडल विधान का अनुष्ठान करने का सौभाग्य श्रद्धालु परिवार प्राप्त करते हैं। अपनी सुविधा अनुसार भी सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन करते हैं।
इन स्थानों से आ रहे श्रद्धालुजनदेश के विभिन्न राज्यों के विभिन्न नगरों से आकर के श्रद्धालु भक्त परिवार यहां पर विधान का सौभाग्य प्राप्त करते हैं। इस अवसर पर पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक शांतिधारा ,रिद्धिकलश करने का सौभाग्य जगदलपुर, पथरिया, उदयपुर,कुण्डलपुर, संभाजीनगर महाराष्ट्र, दुर्ग, सागर ,मंदसौर, कटंगी ,चंदेरी ,जलगांव, आदि स्थान से आए हुए श्रद्धालु भक्तों ने सौभाग्य प्राप्त किया। सांयकाल भक्तामर दीप अर्चना एवं पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय भव्य महाआरती हुई।






