श्री आदिनाथ जिनालय में श्री भक्तामर विधान का समापन: भक्ति और श्रद्धा के साथ श्रद्धालुओं ने लिया भाग

श्री आदिनाथ महिला मंडल के तत्वावधान में श्री आदिनाथ जिनालय में विगत 64 दिनों से प्रतिदिन सायंकाल आयोजित हो रहे श्री भक्तामर पाठ का शुक्रवार को विधिवत समापन हुआ। समापन अवसर पर विशेष विधान का किया गया। अंबाह से पढ़िए, अजय जैन की यह खबर...
अंबाह। श्री आदिनाथ महिला मंडल के तत्वावधान में श्री आदिनाथ जिनालय में विगत 64 दिनों से प्रतिदिन सायंकाल आयोजित हो रहे श्री भक्तामर पाठ का शुक्रवार को विधिवत समापन हुआ। समापन अवसर पर विशेष विधान का किया गया। जिससे संपूर्ण मंदिर परिसर भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर नजर आया। समापन कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातःकाल विधि-विधान से श्री भक्तामर स्तोत्र का सामूहिक पाठ एवं पूजन संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने भगवान आदिनाथ के चरणों में नमन कर विश्व शांति, जनकल्याण और सामाजिक सद्भाव की कामना की। महिला मंडल की संरक्षक ऊषा भंडारी ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य धर्म साधना के साथ समाज में एकता, सहयोग और सकारात्मक सोच को मजबूत करना रहा। समापन अवसर पर सभी श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे के पुण्य की अनुमोदना की। विधान के दौरान पूजन का कार्य बॉबी जैन द्वारा संपन्न कराया गया। अंत में आयोजन से जुड़े सभी सेवाभावी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मानव कल्याण की मंगल कामना की गई।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
दशलक्षण और निमाड़ के परिवार सीरीज 5घर से मिले संस्कार बेटी के साथ यूनिवर्सिटी तक पहुंचे : पढ़ाई के बीच तनीषा कर रही चार उपवास, परिवार भी तप-संयम में आगे
मंडलेश्वर के नयन जैन परिवार में संतों से मिले संस्कार अगली पीढ़ी तक पहुंचे। मुरादाबाद में पढ़ रही बेटी तनीषा भी दशलक्षण में चार उपवास कर रही हैं।
इंदौर • सन्मति जैन काका • 21-09-2026, 11:32 pm
संयम की साधना से भक्तामर महाआरती तक गूंजा चंद्रप्रभु जिनालय : अभिषेक के लिए लगी कतारें, नन्हे बच्चों में भी दिखा उत्साह
बिजौलियां खुर्द के चंद्रप्रभु जिनालय में उत्तम संयम धर्म पर अभिषेक, पूजन और सामूहिक भक्तामर महाआरती हुई। श्रद्धालुओं के साथ बच्चों ने भी उत्साह से भाग लिया। त्रयोदशी पर णमोकार महामंत्र पाठ होगा।
बिजौलियां खुर्द • Shreephal Jain News • 21-09-2026, 10:42 pm



