णमोकार मंत्र में पांच परमेष्ठि को है नमन: आचार्य श्री वर्धमान सागर जी के सानिध्य में हुआ सामूहिक जाप, श्रद्धालुओं ने किया पुण्यार्जन

महावीर जैन शिक्षा परिषद के तत्वावधान में श्री महावीर स्कूल सी स्कीम में सामूहिक णमोकार मंत्र के पाठ के लिए आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज संघ सहित पधारे। इस अवसर पर आचार्य श्री ने उपदेश में बताया कि णमोकार मंत्र में पांच परमेष्ठि को नमन किया जाता है। जयपुर से पढ़िए, राजेश पंचोलिया की यह खबर...
जयपुर। महावीर जैन शिक्षा परिषद के तत्वावधान में श्री महावीर स्कूल सी स्कीम में सामूहिक णमोकार मंत्र के पाठ के लिए आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज संघ सहित पधारे। इस अवसर पर आचार्य श्री ने उपदेश में बताया कि णमोकार मंत्र में पांच परमेष्ठि को नमन किया जाता है। अरिहंत, सिद्ध ,आचार्य ,उपाध्याय और सर्व साधु इन परम पद को पाने के लिए आपको धर्म की राह पर चलकर भावना बनाकर जीवन को त्याग की ओर करने का पुरुषार्थ करना होगा। आचार्य श्री ने कहा कि विश्व के भीतर अनेक पद है, उन पदों के लिए होड़ लगती है। लौकिक शिक्षा में भी उच्च पद आर्थिक लक्ष्य को रखकर शिक्षा प्राप्त की जाती है। जीवन को संस्कारित बनाकर स्वयं के लिए, परिवार, समाज, राष्ट्र हित की भावना जागृत होना चाहिए। उमरावमल संघी, सुनील बक्शी ,महेश काला, राजेश सेठी ने बताया कि आचार्य श्री के प्रवचन के पूर्व मुनि श्री हितेंद्र सागर जी ने णमोकार मंत्र को अनादि निधन मंत्र बताया। जब से सूर्य ,चंद्रमा, हवा, अग्नि ,वृक्ष ,सृष्टि निर्मित है तब से यह मंत्र अनादि निधन है। स्वयं से होने के कारण यह शाश्वत और अनिष्ट है। जीवन में सभी का लक्ष्य सकारात्मक होकर जीवन का नवनीत प्राप्त करने का लक्ष्य होना चाहिए।
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
35 दिवसीय णमोकार महाअर्चना का शुभारंभ : भव्य मंगल यात्रा के साथ जैन बगीची में गूंजा सामूहिक णमोकार महामंत्र जाप
अंबाह में गणिनी आर्यिका रत्न 105 श्री संगममति माताजी श्रीसंघ के सान्निध्य में 35 दिवसीय णमोकार महामंत्र महाअर्चना का शुभारंभ भव्य मंगल यात्रा एवं सामूहिक जाप के साथ हुआ। प्रथम पुण्यार्जक बनने का सौभाग्य जिनेश जैन परिवार को प्राप्त हुआ। पढ़िए श्रीफल साथी अजय जैन की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 1/8/2026, 8:38:43 am
समाचार:तीन दिवसीय धार्मिक यात्रा का समापन : श्री विहर्ष सागर भक्त मंडल की निःशुल्क यात्रा श्रद्धा एवं भक्ति के साथ सम्पन्न
श्री विहर्ष सागर भक्त मंडल द्वारा इंदौर से नारेली तीर्थ, जिन शासन तीर्थ एवं किशनगढ़ की तीन दिवसीय निःशुल्क धार्मिक यात्रा श्रद्धापूर्वक सम्पन्न हुई। यात्रा के दौरान गुरु पूर्णिमा पर आचार्य श्री विहर्ष सागर जी महाराज की आहारचर्या एवं भक्ति कार्यक्रमों का लाभ मिला। पढ़िए श्रीफल साथी सुनील गोधा एवं विनोद गंगवाल की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shree Phal News • 1/8/2026, 7:09:35 am





