बेघरों को मिला सहारा, युवा संघ ने बांटे तवे और बैनर : बारिश में कोई भूखा और भीगा न रहे

ललितपुर नगर में युवाओं के सामाजिक संगठन ने मानवीय पहल की है। गरीब और जरूरतमंदों को मिट्टी के तवे और बैनर कटिंग का वितरण किया। इस पहल की नगर में सराहना हो रही है। ललितपुर से पढ़िए, राजीव सिंघई मोनू की खबर...
ललितपुर। बारिश के मौसम में जहां कई गरीब परिवार खुले आसमान के नीचे भीगने को मजबूर हैं, वहीं युवा संघ ने मानवीय सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। लगभग 150 से अधिक युवाओं वाले इस सामाजिक संगठन ने सोमवार को शहर में विशेष राहत अभियान चलाकर मिट्टी के तवे और बैनर की कटिंग जरूरतमंदों को वितरित किए। बैनर की कटिंग से लोगों को बारिश से बचने में सहूलियत होगी। वहीं तवों से वे गरम भोजन बना सकेंगे। युवा संघ का उद्देश्य था कि ऐसे मौसम में भी कोई भूखा और भीगा न रहे। कुछ दिन पूर्व भी संगठन ने मिट्टी के बर्तन बनवाकर उन्हें शहर के पेड़ों पर टांगा था ताकि पक्षियों को पानी की सुविधा मिल सके। यह पहल पक्षी संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता का प्रतीक बनी। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि सेवा कार्य ही संगठन का मूल ध्येय है और आगे भी गरीबों, बेघरों और पर्यावरण हित में इसी भावना से कार्य किया जाता रहेगा।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
भक्ति अध्यात्म संगीत के अद्भुत संगम से ओतप्रोत रहा टीएमयू : दस दिवसीय पर्वाधिराज दशलक्षण महापर्व का श्रद्धा से किया समापन, प्रातःकालीन पूजा-अर्चना, शांतिधारा, प्रवचन, आरती, संध्याकालीन भजन की रही गूंज
तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय में पर्वाधिराज दशलक्षण महापर्व का दस दिवसीय आयोजन श्रद्धा, आस्था, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास की अद्भुत छटा बिखेरते हुए सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मुरादाबाद से पढ़िए, प्रो.श्याम सुंदर भाटिया की यह रिपोर्ट..
मुरादाबाद • Shreephal Jain News • 26-09-2026, 08:36 pm
श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है : कुण्डलपुर में दशलक्षण संस्कार शिविर के समापन पर कार्यकर्ताओं और तपस्वियों का सम्मान
कुण्डलपुर में दशलक्षण संस्कार शिविर के समापन पर मुनि समतासागर महाराज ने निस्वार्थ सेवा और श्रम के सम्मान का संदेश दिया। कार्यकर्ताओं, शिविरार्थियों और तपस्वियों का सम्मान किया गया तथा विद्या समता फाउंडेशन ट्रस्ट की घोषणा हुई। पढ़िए श्रीफल संवाद की रिपोर्ट।
कुण्डलपुर • Shreephal Jain News • 26-09-2026, 08:34 pm



