जैन गणितीय पांडुलिपियों की प्रदर्शनी का शुभारंभ : डीएवीवी के जैन गणित केंद्र में हुआ आयोजन

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के अंतर्गत भारतीय ज्ञान परंपरा जैन गणित केंद्र में 12 से 23 दिसंबर तक जैन गणितीय पांडुलिपियों की प्रदर्शनी का शुभारंभ जैन अध्ययन केंद्र लंदन के प्रोफेसर पीटर फ्लूगेल ने किया। इंदौर से पढ़िए, राजेश जैन दद्दु की यह खबर...
इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के अंतर्गत भारतीय ज्ञान परंपरा जैन गणित केंद्र में 12 से 23 दिसंबर तक जैन गणितीय पांडुलिपियों की प्रदर्शनी का शुभारंभ जैन अध्ययन केंद्र लंदन के प्रोफेसर पीटर फ्लूगेल ने किया। प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए उन्होंने पांडुलिपियों की प्राचीनता और उसके महत्व की प्रशंसा करते हुए उनके प्रकाशन की आवश्यकता एवं शोध के क्षेत्र में प्राथमिक स्रोतों से सामग्री संग्रहित करने पर जोर दिया। इस अवसर पर जैन गणित केंद्र के प्रमुख डॉ.अनुपम जैन, विभागाध्यक्ष प्रोफेसर संजीव टोकेकर, डॉ. वीणा जैन आदि अनेकों विद्वत जनों एवं जिज्ञासुओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर आयोजन की सराहना की।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
दशलक्षण और निमाड़ के परिवार सीरीज 5घर से मिले संस्कार बेटी के साथ यूनिवर्सिटी तक पहुंचे : पढ़ाई के बीच तनीषा कर रही चार उपवास, परिवार भी तप-संयम में आगे
मंडलेश्वर के नयन जैन परिवार में संतों से मिले संस्कार अगली पीढ़ी तक पहुंचे। मुरादाबाद में पढ़ रही बेटी तनीषा भी दशलक्षण में चार उपवास कर रही हैं।
इंदौर • सन्मति जैन काका • 21-09-2026, 11:32 pm
संयम की साधना से भक्तामर महाआरती तक गूंजा चंद्रप्रभु जिनालय : अभिषेक के लिए लगी कतारें, नन्हे बच्चों में भी दिखा उत्साह
बिजौलियां खुर्द के चंद्रप्रभु जिनालय में उत्तम संयम धर्म पर अभिषेक, पूजन और सामूहिक भक्तामर महाआरती हुई। श्रद्धालुओं के साथ बच्चों ने भी उत्साह से भाग लिया। त्रयोदशी पर णमोकार महामंत्र पाठ होगा।
बिजौलियां खुर्द • Shreephal Jain News • 21-09-2026, 10:42 pm



