दिगंबर जैन पाठशाला डडूका के बच्चों के की समुच्चय पूजा : भगवान पारसनाथ एवं चंद्रप्रभ जन्म तप कल्याणक पर्व पर एक्टिव मॉडल प्रतियोगिता 15 को

दिगंबर जैन पाठशाला के बच्चों द्वारा रविवार प्रातः पार्श्वनाथ भगवान के जलाभिषेक के बाद सामूहिक रूप से समुच्चय पूजा एवं रविव्रत पार्श्वनाथ पूजा पढ़ी गई। डडूका से पढ़िए, यह खबर...
डडूका। दिगंबर जैन पाठशाला के बच्चों द्वारा रविवार प्रातः पार्श्वनाथ भगवान के जलाभिषेक के बाद सामूहिक रूप से समुच्चय पूजा एवं रविव्रत पार्श्वनाथ पूजा पढ़ी गई। बच्चो ने सस्वर अष्ट द्रव्य और अर्घ्य समर्पित किए। पाठशाला प्रेरक अजीत कोठिया के नेतृत्व में बच्चो ने जयमाला पढ़ी और विश्व शान्ति के लिए शांति पाठ कर प्राणी मात्र के लिए सुख समृद्धि हेतु मंगल कामनाएं की। इसी क्रम में 15 दिसंबर को पार्श्वनाथ भगवान और चंद्र प्रभ जन्म तप कल्याणक पर्व पर तीर्थों ओर तीर्थंकरों की जीवनी पर आधारित ऐक्टिव मॉडल निर्माण प्रतियोगिता स्थानीय पार्श्वनाथ सभागार में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में 9 टीमें सांची जैन, रियल जैन, कल्प जैन, चर्या जैन, सिद्धम जैन, मिष्ठी जैन , कथनी और हर्षल जैन के नेतृत्व में हिस्सा ले रही है। प्रतियोगिता के निर्णायक वीरेंद्र जैन और पलाश जैन होंगे। आयोजन की तैयारियां पाठशाला प्रेरक अजीत कोठिया, मनोज एस शाह एवं धनपाल शाह के निर्देशन में पूरी कर ली गई है।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
दशलक्षण और निमाड़ के परिवार सीरीज 5घर से मिले संस्कार बेटी के साथ यूनिवर्सिटी तक पहुंचे : पढ़ाई के बीच तनीषा कर रही चार उपवास, परिवार भी तप-संयम में आगे
मंडलेश्वर के नयन जैन परिवार में संतों से मिले संस्कार अगली पीढ़ी तक पहुंचे। मुरादाबाद में पढ़ रही बेटी तनीषा भी दशलक्षण में चार उपवास कर रही हैं।
इंदौर • सन्मति जैन काका • 21-09-2026, 11:32 pm
संयम की साधना से भक्तामर महाआरती तक गूंजा चंद्रप्रभु जिनालय : अभिषेक के लिए लगी कतारें, नन्हे बच्चों में भी दिखा उत्साह
बिजौलियां खुर्द के चंद्रप्रभु जिनालय में उत्तम संयम धर्म पर अभिषेक, पूजन और सामूहिक भक्तामर महाआरती हुई। श्रद्धालुओं के साथ बच्चों ने भी उत्साह से भाग लिया। त्रयोदशी पर णमोकार महामंत्र पाठ होगा।
बिजौलियां खुर्द • Shreephal Jain News • 21-09-2026, 10:42 pm



