भावपूर्ण भक्ति के साथ चंद्र पार्श्व जन्म तप कल्याणक मनाया : चंद्रप्रभु जिनालय परेट मंदिर में रही भक्ति आराधना की धुन

मूलनायक चंद्र-पार्श्व का नाम ही हरै कष्ट सब पाप, दर्शन पूजन से मिले सब कुछ अपने-आप। अतिशयचंद्र प्रभु जिनालय परेट मंदिर पुस्तक बाजार में चंद्र-पार्श्व तीर्थंकर का जन्म तप कल्याणक महोत्सव भावपूर्ण भक्ति के साथ मनाया गया। भिंड से पढ़िए, सोनल जैन की यह खबर...
भिंड। चंद्र-पार्श्व का नाम ही हरै कष्ट सब पाप, दर्शन पूजन से मिले सब कुछ अपने-आप। अतिशय मूलनायक चन्द्र प्रभु जिनालय परेट मंदिर पुस्तक बाजार भिंड में चंद्र-पार्श्व तीर्थंकर का जन्म तप कल्याणक महोत्सव भावपूर्ण भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चंद्र प्रभु विधान एवं पार्श्व प्रभु की पूजन के माध्यम से प्रभु का गुणानुवाद साधर्मी बंधुओं द्वारा किया गया। विधान आयोजक राजीव जैन, गोलालारिय समाज अध्यक्ष धर्मेन्द्र जैन, वरिष्ठ समाज सेवी जयप्रकाश जैन रज्जू, अजित जैन, डॉ. वीरेन्द्र जैन, सनत चौधरी, सपरिवार सहित चंद्र प्रभु महिला मंडल से स्नेहलता जैन, सुनीता जैन मोदी, इंदु जैन परा परिवार सहित अनेकानेक श्रद्धालुओं ने विधान में शामिल होकर नरदेह को धन्य किया। विधानोपरान्त स्वल्पाहार रज्जू रानीपुरा राजीव जैन के सौजन्य से हुआ।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
दशलक्षण और निमाड़ के परिवार सीरीज 5घर से मिले संस्कार बेटी के साथ यूनिवर्सिटी तक पहुंचे : पढ़ाई के बीच तनीषा कर रही चार उपवास, परिवार भी तप-संयम में आगे
मंडलेश्वर के नयन जैन परिवार में संतों से मिले संस्कार अगली पीढ़ी तक पहुंचे। मुरादाबाद में पढ़ रही बेटी तनीषा भी दशलक्षण में चार उपवास कर रही हैं।
इंदौर • सन्मति जैन काका • 21-09-2026, 11:32 pm
संयम की साधना से भक्तामर महाआरती तक गूंजा चंद्रप्रभु जिनालय : अभिषेक के लिए लगी कतारें, नन्हे बच्चों में भी दिखा उत्साह
बिजौलियां खुर्द के चंद्रप्रभु जिनालय में उत्तम संयम धर्म पर अभिषेक, पूजन और सामूहिक भक्तामर महाआरती हुई। श्रद्धालुओं के साथ बच्चों ने भी उत्साह से भाग लिया। त्रयोदशी पर णमोकार महामंत्र पाठ होगा।
बिजौलियां खुर्द • Shreephal Jain News • 21-09-2026, 10:42 pm



