मुनि श्री रचित विचित्र कहानियां पुस्तक का हुआ विमोचन : प्रेरणादायक कहानियाँ समाज में नैतिकता, संस्कार और धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण

नगर में आध्यात्मिक एवं साहित्यिक वातावरण के बीच मुनि श्री सर्वार्थ सागर जी द्वारा लिखित कृति 'विचित्र कहानियां' का भव्य विमोचन आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से हुआ। पढ़िए, अभिषेक अशोक पाटील कि यह खबर...
सलेहा। नगर में आध्यात्मिक एवं साहित्यिक वातावरण के बीच मुनि श्री सर्वार्थ सागर जी द्वारा लिखित कृति 'विचित्र कहानियां' का भव्य विमोचन आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के सांसद, विधायक एवं जज सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में 'विचित्र बातें टीम' के सदस्यों ने विशेष भूमिका निभाते हुए इस कृति का विमोचन कराया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित समाजजनों ने मुनि श्री सर्वार्थ सागर जी की इस साहित्यिक कृति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रेरणादायक कहानियां समाज में नैतिकता, संस्कार और धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। मुनि श्री सर्वार्थ सागर जी महाराज की भक्त मनाली पाटणी जी ने कहा कि आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी ने इस पावन अवसर को धर्म एवं साहित्य का अद्भुत संगम बताया।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
कषाय से शरीर आत्मा की हानि होती इनसे कभी लाभ नहीं : आचार्य श्री वर्धमान सागर जी ने धर्मसभा मंे आत्मा की शुद्धि पर जोर दिया
आचार्य श्री वर्धमान सागर जी ने कहा कि मन वचन और काय में लोभ का संवरण के साथ संतोष होने पर शुचिता शौच उत्पन्न होती है। दशलक्षण पर्व के उत्तम शौच धर्म के दिन आचार्य श्री ने बताया कि पर्व धार्मिक पाठशाला है। सीकर से पढ़िए, डॉ.राजेश पंचोलिया की यह खबर...
सीकर • Shreephal Jain News • 20-09-2026, 04:06 pm
इमोजी से पहचानें धार्मिक शब्द और भजन, तस्वीरों से भगवान व मुनिराज—खेल-खेल में बढ़ा धर्म ज्ञान : राजुल महिला मंडल ने कराया ‘दशलक्षण का चतुर कौन?’ क्विज, 8 राउंड के बाद मिले 8 विजेता
आगरा के नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में राजुल महिला मंडल ने ‘दशलक्षण का चतुर कौन?’ क्विज आयोजित किया। आठ राउंड में इमोजी, चित्र और पहेलियों के जरिए धार्मिक ज्ञान परखा गया। टाई-ब्रेकर के बाद आठ विजेता चुने गए और दर्शकों ने भी उत्साह से सहभागिता की।
आगरा • Shreephal Jain News • 20-09-2026, 04:05 pm



