आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक 12 मार्च को मनाएंगे : रजतमय श्रुतस्कंध यंत्र की स्थापना की जाएगी
संवाददाता: Reporter: Shree Phal News•इंदौर•11/3/2026, 12:43:33 am

प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक 12 मार्च को नगर में विराजमान आर्यिका आगम मति माताजी के सानिध्य में एवं ब्र.भावेश भैयाजी ऊन के निर्देशन में आदिनाथ छोटा मंदिर में मनाया जाएगा। से पढ़िए, यह खबर...
सनावद। प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक 12 मार्च को नगर में विराजमान आर्यिका आगम मति माताजी के सानिध्य में एवं ब्र.भावेश भैयाजी ऊन के निर्देशन में आदिनाथ छोटा मंदिर में मनाया जाएगा। सन्मति जैन काका ने बताया कि भगवान आदिनाथ के जन्म कल्याण महोत्सव के अवसर पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएगी। इसमें आदिनाथ जिनालय में प्रातः श्रीजी का अभिषेक के बाद शांतिधारा एवं भगवान का नित्य नियम पूजन एवं रजतमय श्रुतस्कंध यंत्र की स्थापना की जाएगी। आशीष झांझरी ने बताया कि मंदिर जी में आचार्य श्री शांति सागर जी महाराज, आचार्य श्री वर्धमानसागर जी, आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के चरण चिन्ह की स्थापना के बाद मंडल विधान साथ में आर्यिका माता जी की मंगल देशना होगी। इसके बाद बड़े बाबा का मंडल विधान किया जाएगा। रात में भगवान की संगीतमय भक्ति और 48 दीपों से भक्तामर जी की आराधना कर भगवान को पालना झुलाया जाएगा।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
धर्म आत्मा का स्वाभाविक गुण है, बाहरी आडंबर नहीं : आचार्यश्री उदारसागर महाराज
मुरैना के बड़े जैन मंदिर में आचार्यश्री उदारसागर महाराज ने धर्म को आत्मा का स्वाभाविक गुण बताते हुए सम्यक् दर्शन, ज्ञान और चरित्र को जीवन में उतारने की प्रेरणा दी। मुनिश्री उपशांतसागर महाराज ने सांसारिक संबंधों को कर्मों के अधीन बताया। पढ़िए श्रीफल साथी मनोज जैन नायक की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 1/8/2026, 3:21:43 pm
धर्म का प्रभाव तभी दिखाई देता है, जब वह हमारे आचरण में उतरता है : मुनि साध्य सागर जी
इंदौर के मल्हारगंज स्थित बीसपंथी मंदिर में मुनि श्री साध्य सागर जी महाराज एवं क्षुल्लक श्री विनय नंदी जी महाराज का चातुर्मास हेतु भव्य मंगल प्रवेश हुआ। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। मुनिश्री ने धर्म को आचरण में उतारने का संदेश दिया। पढ़िए श्रीफल साथी की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 1/8/2026, 2:59:53 pm


