भगवान आदिनाथ से भगवान महावीर जन्मोत्सव के 20 दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को शुक्रवार शाम 7:30 बजे से श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन चैत्यालय स्कीम नंबर 71 में 48 दीपकों से भक्तामर स्तोत्र आराधना हुई। इंदौर से पढ़िए, यह खबर...
इंदौर। भगवान आदिनाथ से भगवान महावीर जन्मोत्सव के 20 दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को शुक्रवार शाम 7:30 बजे से श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन चैत्यालय स्कीम नंबर 71 में माताजी स्व.मैनाबाईजी जैन की स्मृति में सुनीलकुमार जैन (ईशान परिवार) द्वारा 48 दीपकों से भक्तामर स्तोत्र आराधना रखी गई। जिसमें सुधेश जैन गुमास्तानगर एवं सुषमा सरैया द्वारा संगीतमय भक्ति आराधना करवाई गई।

विशेष रूप से सनत जैन, महेंद्र टी जैन, सुशील सरैया, राजकुमार-सरिता जैनी, डॉ. मनीष जैन नेमीनगर, प्रोफेसर सौरभ जैन कालानीनगर, आरती-रोहित जैन परिवहननगर, निपुण-शरद जैन सुदामानगर, सुभद्रा जैन नेमीनगर , एकांश जैन बामंदी के साथ ही स्कीम नंबर 71 के सभी भक्तों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लिया।