जैन पौराणिक महिलाओं के सर्वोत्तम योगदान पर विचार गोष्ठी 9 मार्च को : अंतरराष्ट्रीय संस्था फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय संस्था फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक राष्ट्रीय विचार गोष्ठी का ऑनलाइन आयोजन 9 मार्च की रात में 8.30 बजे से किया जा रहा है। नौगामा से पढ़िए, यह खबर...
नौगामा। अंतरराष्ट्रीय संस्था फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक राष्ट्रीय विचार गोष्ठी का ऑनलाइन आयोजन 9 मार्च की रात में 8.30 बजे से किया जा रहा है। फेडरेशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत कोठिया ने बताया कि गोष्ठी का विषय जैन पौराणिक महिलाओं का सर्वोच्च योगदान रखा गया है। जिसमें पूरे देश से 16 महिलाएं हिस्सा लेंगी। कार्यक्रम संयोजिका कौशल्या पतंग्या के निर्देशन में महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजन की तैयारियां जोर शोर से की जा रही है। गोष्ठी की निर्णायक डॉ. सरोज कोठारी रहेंगी। मंगलाचरण मधु कोठारी करेंगी तथा समय प्रबंधन डॉ. निधि जैन का रहेगा। फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन गांधी, महामंत्री महेन्द्र बंडी, महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय प्रभारी कौशल्या पतंग्या , मंत्री सुजाता शाह, साधना गांधी, अजीत कोठिया सहित सभी पदाधिकारियों ने भारी संख्या में उपस्थित रह कर समाजजनों से इस वैश्विक आयोजन को सफल बनाने आह्वान किया है।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
कषाय से शरीर आत्मा की हानि होती इनसे कभी लाभ नहीं : आचार्य श्री वर्धमान सागर जी ने धर्मसभा मंे आत्मा की शुद्धि पर जोर दिया
आचार्य श्री वर्धमान सागर जी ने कहा कि मन वचन और काय में लोभ का संवरण के साथ संतोष होने पर शुचिता शौच उत्पन्न होती है। दशलक्षण पर्व के उत्तम शौच धर्म के दिन आचार्य श्री ने बताया कि पर्व धार्मिक पाठशाला है। सीकर से पढ़िए, डॉ.राजेश पंचोलिया की यह खबर...
सीकर • Shreephal Jain News • 20-09-2026, 04:06 pm
इमोजी से पहचानें धार्मिक शब्द और भजन, तस्वीरों से भगवान व मुनिराज—खेल-खेल में बढ़ा धर्म ज्ञान : राजुल महिला मंडल ने कराया ‘दशलक्षण का चतुर कौन?’ क्विज, 8 राउंड के बाद मिले 8 विजेता
आगरा के नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में राजुल महिला मंडल ने ‘दशलक्षण का चतुर कौन?’ क्विज आयोजित किया। आठ राउंड में इमोजी, चित्र और पहेलियों के जरिए धार्मिक ज्ञान परखा गया। टाई-ब्रेकर के बाद आठ विजेता चुने गए और दर्शकों ने भी उत्साह से सहभागिता की।
आगरा • Shreephal Jain News • 20-09-2026, 04:05 pm



