ग्रीष्मकालीन जैन धार्मिक शिक्षण शिविर 31 मई से: विद्वानों के सानिध्य में होगा बच्चों का धार्मिक ज्ञानार्जन

बारहवां बाल युवा महिला शिविर एवं षटखण्डागम तथा सिद्धपरमेष्टि विधान महोत्सव शनिवार से चार जून तक पोरवाड़ जैन दिगम्बर जैन धर्मशाला में श्री कुंदकुंद कहान दिगंबर जैन परमागम ट्रस्ट एवं मुमुक्षु मंडल के तत्वावधान में किया जाएगा। सनावद से पढ़िए, यह खबर...
सनावद। बारहवां बाल युवा महिला शिविर एवं षटखण्डागम तथा सिद्धपरमेष्टि विधान महोत्सव शनिवार से चार जून तक पोरवाड़ जैन दिगम्बर जैन धर्मशाला में श्री कुंदकुंद कहान दिगंबर जैन परमागम ट्रस्ट एवं मुमुक्षु मंडल के तत्वावधान में किया जाएगा। सन्मति जैन काका ने बताया कि 5 दिवसीय 12 वां बाल युवा महिला शिविर लगाया जा रहा है। ट्रस्ट अध्यक्ष जनीशचंद जैन ने बताया कि पंड़ित अभिषेक शास्त्री अहमदाबाद, ब्र. वासंती बेन, प्रतीति-संगीता देवलाली एवं पंडित निलेशचंद सनावद, पंडित अंकुर शास्त्री मैनपुरी के निर्देशन में नगर में ग्रीष्मकालीन जैन धार्मिक संस्कार शिविर लगाया जा रहा है। शिविर के संयोजक सुधीर पंचोलिया और संजय जैन ने बताया कि श्री कुंदकुंद कहान दिगंबर जैन परमागम ट्रस्ट एवं मुमुक्ष मंडल सनावद के तत्वावधान में शिविर में निमाड़, मालवा से सभी उम्र के बच्चे 31 मई से 4 जून तक अपने घर से दूर रहकर विद्वानों के सानिध्य में धार्मिक ज्ञानार्जन करेंगे। शिविर में बच्चे मोबाइल टीवी से दूर रहकर धार्मिक शिक्षा के साथ संस्कारों को भी ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम मंडप का उद्घाटन कमलचंद जैन सुपुत्र नितिनकुमार जैन खंडवा एवं अरुणकुमार पुष्पा जैन खंडवा करेंगे। षटखंडागम तथा सिद्धपरमेष्टि विधान के पुण्यार्जक बीना लोकेंद्र जैन एवं नैना मनीष चौधरी सनावद रहेंगे। आदित्य पंचोलिया विवेक जैन कालु ने बताया कि शिविर में प्रतिदिन प्रातः श्रीजी का अभिषेक बालकों की कक्षा, सीडी प्रवचन, युवा कक्षाएं, दोपहर में विधान पूजन महिलाओं की कक्षाएं, शाम को जिनेंद्र भक्ति प्रवचन और रात्रि में संस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
सच्चा धर्म अंतर्मन के भाव में है : मुनि सुधासागर ने ‘मैं इसके किस काम आ सकता हूं’ की भावना को बताया वास्तविक धर्म
इंदौर में मुनि सुधासागर महाराज ने कहा कि केवल धार्मिक क्रियाएं पर्याप्त नहीं, उनके पीछे निस्वार्थ भाव होना चाहिए। उन्होंने हर संबंध में लेने के बजाय सेवा और देने की भावना विकसित करने की प्रेरणा दी। पढ़िए श्रीफल साथी राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट।
इंदौर • राजेश जैन दद्दू • 28-09-2026, 11:15 am
ट्रांस यमुना में बनेगा जैन धर्म की आस्था का भव्य द्वार : चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर समिति ने विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह को सौंपा पत्र
आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर के लिए भव्य मुख्य प्रवेश द्वार निर्माण की मांग की गई है। समिति ने विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह को पत्र सौंपकर क्षेत्र की धार्मिक पहचान मजबूत करने की पहल की। पढ़िए श्रीफल साथी आगरा की रिपोर्ट।
आगरा • Shreephal Jain News • 28-09-2026, 11:11 am



