युगल मुनिराज के दीक्षा दिवस पर हुआ विशेष पंचामृत अभिषेक: 29वां दीक्षा दिवस मनाकर अर्घ्य किए समर्पित
संवाददाता: Reporter: Shree Phal News•इंदौर•11/2/2026, 12:17:54 am

नगर गौरव आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज से दीक्षित युगल मुनि श्री अपूर्व सागर जी महाराज एवं मुनि श्री अर्पित सागर जी महाराज का 29 वां मुनि दीक्षा दिवस हर्षाेल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर में प्रातःकाल की मंगल बेला में श्रीजी का भव्य पंचामृत अभिषेक एवं सामूहिक पूजन किया गया। सनावद से पढ़िए, सन्मति जैन काका की यह खबर...
सनावद। आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज सहित अठारह त्यागियों की नगरी में युगल मुनिराज का दीक्षा दिवस मनाया गया। नगर गौरव आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज से दीक्षित युगल मुनि श्री अपूर्व सागर जी महाराज एवं मुनि श्री अर्पित सागर जी महाराज का 29 वां मुनि दीक्षा दिवस हर्षाेल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर में प्रातःकाल की मंगल बेला में श्रीजी का भव्य पंचामृत अभिषेक एवं सामूहिक पूजन किया गया। सभी समाजजनों द्वारा आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज, मुनि श्री अपूर्व सागर जी महाराज एवं मुनि श्री अर्पित सागर जी महाराज को अर्ध्य समर्पित किए गए। जैसा की ज्ञात है कि आज से 29 वर्ष पूर्व बिजौलिया राजस्थान में आज ही के दिन युगल मुनिराज मुनि श्री अपूर्व सागर जी महाराज एवं मुनि श्री अर्पित सागर जी महाराज को आचार्य श्री वर्धमान सागर जी ने दीक्षा प्रदान की थी। इस अवसर पर धीरेंद्र जैन, सुनील पावणा, रजत जैन, रद्देश जैन, सुरेश मुंशी रविंद जैन, हेमा मुंशी, पुष्पा जैन सहित अनेक समाजजन उपस्थित थे।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
समन्वय का प्रेरक संदेश : श्वेतांबर परिवार ने कराया दिगंबर संत का चातुर्मास, इंदौर बना सामाजिक एकता का उदाहरण
इंदौर में श्वेतांबर समाज से जुड़े कांतिलाल जैन एवं अक्षय जैन द्वारा दिगंबर संत अंतर्मुखी मुनिश्री 108 पूज्यसागर महाराज का चातुर्मास आयोजित कराया जा रहा है। यह पहल जैन समाज में समन्वय, सद्भाव और पारस्परिक सम्मान का प्रेरक संदेश दे रही है। पढ़िए श्रीफल साथी की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 3/8/2026, 9:06:09 pm
पेट भरता है भिखारी और भंडार भरता है साधु : मुनि पुंगव श्री सुधासागरजी महाराज
इंदौर में मुनि पुंगव श्री सुधासागरजी महाराज ने धर्मसभा में आहारचर्या, संतों के आगमन से घर की पवित्रता, पूजा के आत्मकल्याणकारी उद्देश्य और तीर्थयात्रा का महत्व बताया। मंगल कलश स्थापना तथा मुनिश्री के जीवन पर आधारित परीक्षा की जानकारी भी दी गई। पढ़िए श्रीफल साथी राजीव सिंघई की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 3/8/2026, 8:26:45 pm


