सिद्ध चक्र महामंडल विधान विश्वविश्व शांति महायज्ञ 24 से : समाजजनों से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील
संवाददाता: Reporter: Shree Phal News•इंदौर•17/2/2026, 12:55:20 am

आचार्य श्री विमर्श सागर जी के मंगल आशीर्वाद से नगर में सिद्ध चक्र महामंडल विधान एवं विश्वविश्व शांति महायज्ञ होने जा रहा है। भिंड से सोनल जैन की यह खबर...
भिंड। आचार्य श्री विमर्श सागर जी के मंगल आशीर्वाद से नगर में सिद्ध चक्र महामंडल विधान एवं विश्वविश्व शांति महायज्ञ होने जा रहा है। नगर में भगवान महावीर स्वामी की अनुकंपा एवं आचार्य श्री विमर्श सागर जी के मंगल आशीर्वाद से श्री दिगंबर जैन सूर्य सागर उदासीन आश्रम नसिया जी जैन मंदिर में 24 फ़रवरी से 4 मार्च तक सिद्धचक्र महामंडल का विधान एवं विश्वविश्व शांति महायज्ञ होने जा रहा है। आप सभी धर्म प्रेमी बंधुओ से निवेदन है कि आप सभी इस आयोजन में पधार कर धर्म लाभ लें। कार्यक्रम के पुण्यार्जक परिवार नाथूराम जैन, सुलेखा राकेश जैन, शालिनी रजत जैन, रीतिशा अमन जैन, अनुज जैन, वाणी जैन, जिनीषा जैन एवं समस्त लोटामार परिवार हैं।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
समन्वय का प्रेरक संदेश : श्वेतांबर परिवार ने कराया दिगंबर संत का चातुर्मास, इंदौर बना सामाजिक एकता का उदाहरण
इंदौर में श्वेतांबर समाज से जुड़े कांतिलाल जैन एवं अक्षय जैन द्वारा दिगंबर संत अंतर्मुखी मुनिश्री 108 पूज्यसागर महाराज का चातुर्मास आयोजित कराया जा रहा है। यह पहल जैन समाज में समन्वय, सद्भाव और पारस्परिक सम्मान का प्रेरक संदेश दे रही है। पढ़िए श्रीफल साथी की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 3/8/2026, 9:06:09 pm
पेट भरता है भिखारी और भंडार भरता है साधु : मुनि पुंगव श्री सुधासागरजी महाराज
इंदौर में मुनि पुंगव श्री सुधासागरजी महाराज ने धर्मसभा में आहारचर्या, संतों के आगमन से घर की पवित्रता, पूजा के आत्मकल्याणकारी उद्देश्य और तीर्थयात्रा का महत्व बताया। मंगल कलश स्थापना तथा मुनिश्री के जीवन पर आधारित परीक्षा की जानकारी भी दी गई। पढ़िए श्रीफल साथी राजीव सिंघई की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 3/8/2026, 8:26:45 pm


