श्री शांतिनाथ सेवा संघ दिल्ली की कार्यकारिणी घोषित: अजिया बने कोषाध्यक्ष समाजजनों ने दी बधाई

श्री शांतिनाथ सेवा संघ दिल्ली की नवीन कार्यकारिणी गठित की गई। रविवार को हुई बैठक में सर्वानुमति से नामों की घोषणा की गई। समाजजनों ने मनोनयन के बाद पदाधिकारियों को बधाई दी। पढ़िए अंबाह से अजय जैन की यह खबर...
अंबाह। श्री शांतिनाथ सेवा संघ दिल्ली की नवीन कार्यकारिणी का गठन आमसभा के अध्यक्ष पंचाराम जैन और चुनाव अधिकारी गोकुलचंद जैन के सानिध्य में सर्वसम्मति से किया गया। इसमें अध्यक्ष हरीशचंद जैन (आगरा वाले) गणेश नगर दिल्ली, उपाध्यक्ष सुनील जैन (मोहर वाले), महामंत्री दिनेश जैन टीटू (हनुमानपुरा वाले) शकरपुर, कोषाध्यक्ष अजय जैन अजिया(खड़ियाहार वाले) गणेश नगर, सह कोषाध्यक्ष प्रदीप जैन (बराहने वाले) शकरपुर ,मंत्री राजकुमार जैन पप्पू (बरबाई वाले) शकरपुर, यातायात मंत्री दीपक जैन दीपू गणेश नगर और विशाल जैन गणेश नगर, संगठन मंत्री मनोज जैन टिंकल (मनिया वाले) शकरपुर, लोकेंद्र जैन (राजाखेड़ा वाले) शकरपुर, मीडिया प्रभारी अंकित जैन पत्रकार(अंबाह वाले) शकरपुर को बनाया गया। इस मौके पर सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
टीएमयू में आइडिया क्रिएशन, क्रिएटिविटी इन्नोवेशन टिप्स किए साझा : टीएमआईएफ और शिक्षा मंत्रालय के इन्नोवेशन सेल के संयुक्त तत्त्वावधान में मूंढापांडे के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज के स्टूडेंट्स के साथ एक्सपर्ट टॉक
टीएमयू इन्क्यूबेशन फाउंडेशन- टीएमआईएफ और शिक्षा मंत्रालय के इन्नोवेशन सेल के संयुक्त तत्त्वावधान में मूंढापांडे के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज के स्टूडेंट्स के साथ एक्सपर्ट टॉक हुई। डीआईसीई के तहत एक्सपर्ट टॉक की थीम 'आज के विचार, कल का प्रभाव' रही। मुरादाबाद से पढ़िए, प्रो.श्यामसुंदर भाटिया की यह खबर...
मुरादाबाद • Shreephal Jain News • 30-09-2026, 02:33 pm
बिरले पुण्यशाली व्यक्ति ही जन्म मरण को संयम से सुमरण बनाते : दंग की नसिया में आचार्य श्री वर्धमान सागर जी ने दिया मंगल उपदेश
दंग की नसिया में आचार्य श्री वर्धमान सागर जी ने उपदेश में बताया कि गुरु की सेवा जिन्होंने तन मन धन से की है। गुरु की विपदा और उपसर्गों को स्वयं सहन कर सेवा की है। सीकर से पढ़िए, डॉ.राजेश पंचोलिया की खबर...
सीकर • Shreephal Jain News • 30-09-2026, 02:31 pm



