इंदौर। विश्व प्रसिद्ध अतिशय क्षेत्र श्री महावीरजी, राजस्थान में मैत्री समूह द्वारा आयोजित अखिल भारतीय सम्मान समारोह में इंदौर के प्रतिभाशाली प्रियम जैन को प्रतिष्ठित यंग जैन अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया।
प्रियम जैन, पत्रकार महेंद्र जैन एवं प्रियंका जैन के सुपुत्र हैं। उन्हें जैन समाज की बहुमुखी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित तीन दिवसीय समारोह के अंतिम दिन सम्मान प्रदान किया गया।
25वें वर्ष में आयोजित हुआ सम्मान समारोह
मैत्री समूह द्वारा लगातार 25वें वर्ष आयोजित किए गए इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में देशभर से चयनित प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। आयोजन में जैन संत परंपरा की प्रेरणा को स्मरण करते हुए समाज की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।
विशिष्ट हस्तियों ने किया सम्मानित
प्रियम जैन को यह सम्मान श्रीमती रेणु जैन, पूर्व कुलपति देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर, वरिष्ठ पत्रकार शोभना जैन सहित जैन समाज की विशिष्ट विद्वत हस्तियों द्वारा प्रदान किया गया।
अतिथियों ने प्रियम जैन को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस उपलब्धि पर इंदौर जैन समाज में प्रसन्नता व्यक्त की गई।




