श्री दिगंबर गोलालारे जैन समाज ने पारिवारिक पत्रिका का विमोचन करवाया: श्री दिगंबर गोलालारे जैन समाज अहमदाबाद इकाई ने की है प्रकाशित पत्रिका
संवाददाता: Reporter: Shree Phal News•इंदौर•20/2/2026, 8:26:08 pm

मुनि श्री के सानिध्य में सद्भाव सागर जी महाराज श्री दिगंबर गोलालारे जैन समाज अहमदाबाद गुजरात इकाई की ओर से ’पारिवारिक पत्रिका का विमोचन’ शुक्रवार को किया गया। यह आयोजन अहमदाबाद के श्रीचंद्रप्रभु दिगंबर जैन चैत्यालय नारोल मंदिर में किया गया। अहमदाबाद से पढ़िए, सोनल जैन की यह खबर...
अहमदाबाद। नगर के श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन चैत्यालय नारोल मंदिर में मुनि श्री 108 सद्भाव सागर जी महाराज ससंघ सानिध्य में श्री दिगंबर जैन गोलालारे समाज अहमदाबाद गुजरात इकाई की ओर से पारिवारिक पत्रिका का विमोचन गोलालारे जैन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने किया। इसमें नारोल समाज की ओर से गोलालारे जैन समाज कमेटी का स्वागत भी किया गया। नारोल मंदिर कमेटी के सदस्य जितेंद्र जैन, विमलेश जैन, राजू जैन इसनपुर उपाध्यक्ष, दिलीप जैन इसनपुर सचिव, अशोककुमार जैन चिलोगा वाले पालड़ी से, जितेंद्रकुमार जैन नारोल से एवं नीरज जैन अध्यक्ष एवं समाज के गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। अध्यक्ष श्री दिगंबर गोलालारे जैन समाज अहमदाबाद ने सभी का आभार जताया।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
मुनिश्री पूज्यसागर जी के वर्षायोग चातुर्मास-2026 का भव्य कलश स्थापना समारोह सम्पन्न : अक्षर कलश अभियान, स्कॉलरशिप और स्वरोजगार योजनाओं की हुई घोषणा
इंदौर इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ परिसर में अंतर्मुखी मुनिश्री पूज्यसागर जी महाराज के वर्षायोग चातुर्मास-2026 का भव्य कलश स्थापना समारोह श्रद्धा और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। मुनिश्री ने समाजहित के कई नए अभियान और दायित्वों की घोषणा की। पढ़िए श्रीफल साथी इंदौर ब्यूरो की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 3/8/2026, 7:29:15 pm
अपनों से सावधान रहो, जीवन में संभलकर जीना : पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज
दिल्ली के ऋषभ विहार में धर्मसभा को संबोधित करते हुए पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज ने राग-द्वेष से सावधान रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि जीवन क्षणभंगुर है, इसलिए परोपकार, दान, सहयोग और जागृति के साथ जीवन जीना चाहिए। पढ़िए श्रीफल साथी सोनल जैन की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 3/8/2026, 7:20:20 pm





