विदिशा। ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (आईजा) मप्र के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रदीप बाफना ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक हार्दिक हुंडिया की सहमति से शोभित जैन को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस बार आईजा द्वारा बड़ी संख्या में युवा चेहरों को जगह प्रदान की गई। जिससे युवा आगे आकर संगठन को मजबूती प्रदान करें। उनका मनोनयन 31 अक्टूबर से 31 दिसेबर 2027 तक की अवधि के लिए विधिवत स्वीकृत किया गया है। डॉ. बाफना ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि शोभित जैन संगठन सेवा के पथ और आईजा के रथ पर जिनशासन की प्रभावना में अपना संपूर्ण योगदान देंगे। संगठन के सपनों और विजन को पूरा करने में उनकी सक्रिय भागीदारी रहेगी, ऐसी अपेक्षा है।

वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति जताया आभार

इस उपलब्धि पर उन्होंने वरिष्ठ आइजा साथियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुंडिया, प्रदीप बाफना प्रदेश अध्यक्ष,राजीव जैन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उमेश जैन प्रदेश महासचिव आदि का आभार माना। नियुक्ति पर जैन पत्रकारों, समाजजनों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शोभित जैन को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।