आगरा। श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे 16 दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान के दूसरे दिन शुक्रवार, 14 अगस्त को मंदिर परिसर श्रद्धा और भक्ति से सराबोर रहा। प्रातः अभिषेक, शांतिधारा एवं पूजन की मांगलिक क्रियाओं के साथ विधान प्रारंभ हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर धर्मलाभ लिया।

परिवारों ने प्राप्त किया शांतिधारा का सौभाग्य

दूसरे दिन श्रीजी की शांतिधारा करने का सौभाग्य जितेंद्र जैन एवं शशि जैन बड़जात्या परिवार, प्रदीप कुमार जैन कोठी, केवल सहाय एवं मुकेश जैन जानू परिवार को प्राप्त हुआ। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान और भक्तिभाव के साथ भगवान शांतिनाथ की आराधना की।

शास्त्रीगण करा रहे धार्मिक क्रियाएं

विधान की समस्त धार्मिक क्रियाएं पंडित रविंद्र कुमार जैन शास्त्री एवं पंडित सौरव जैन शास्त्री द्वारा विधिपूर्वक संपन्न कराई जा रही हैं। विधान के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन में सहभागिता की।

वात्सल्य भोज में भी सहभागिता

विधान के पश्चात आयोजित वात्सल्य भोज में भी श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। आयोजन के दौरान समाजजनों में धार्मिक उत्साह और आपसी वात्सल्य का वातावरण देखने को मिला।

समाजजनों की रही सहभागिता

इस अवसर पर वीरेंद्र जैन, नरेश जैन, राकेश जैन पार्षद, प्रमोद जैन, रविंद्र जैन, सुभाष जैन, सुनील जैन, धर्मेंद्र जैन, धर्मेश जैन, अशोक जैन, चिराग जैन, अभिषेक जैन, सुशीला जैन सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।