भिंड। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप ‘सिटी’की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर, पुस्तक बाजार में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के आगामी सत्र 2027 के अध्यक्ष पद पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक की कार्यवाही एवं संचालन सचिव अंशुल-आयशा जैन द्वारा किया गया। बैठक के दौरान आगामी सत्र के अध्यक्ष पद हेतु शैलेन्द्र-पूनम जैन के नाम का प्रस्ताव विनय-नीलम जैन द्वारा रखा गया। प्रस्ताव पर उपस्थित सदस्यों ने सहमति व्यक्त करते हुए करतल ध्वनि के साथ इसका स्वागत किया। तत्पश्चात संगठन के शिरोमणि संरक्षक अशोक-जया जैन द्वारा शैलेन्द्र-पूनम जैन को सत्र 2027 के लिए अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से मनोनीत किए जाने की औपचारिक घोषणा की गई। इस अवसर पर शिरोमणि संरक्षक अशोक-जया जैन ने नवमनोनीत अध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं संगठन के प्रति समर्पण भाव से सभी सदस्यों को साथ लेकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

नवमनोनीत अध्यक्ष शैलेन्द्र-पूनम जैन ने आभार जताया

नवमनोनीत अध्यक्ष शैलेन्द्र-पूनम जैन ने सभी सदस्यों द्वारा उन पर विश्वास व्यक्त कर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने पर हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने शिरोमणि संरक्षक, समस्त पदाधिकारियों एवं उपस्थित दांपत्य सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है। वे सभी सदस्यों के सहयोग, मार्गदर्शन एवं सहभागिता से संगठन की एकता, सक्रियता और सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा देने का पूर्ण प्रयास करेंगे।

बैठक में उपस्थित सदस्य

इस महत्वपूर्ण बैठक में संजय-संगीता जैन, राकेश जैन, सम्यक-दिव्यांशी जैन, विकास-प्रीति जैन, राजेंद्र जैन, समर-सुरभि जैन, रविंद्र-सुधा जैन, संजीव-गीता जैन, अतुल-ज्योति जैन, नवीन-अंजू जैन, मुकेश-किरण जैन, विनय-नीलम जैन, अंशुल-आयशा जैन, अशोक-जया जैन एवं सिद्धार्थ-नेहा जैन सहित अन्य दांपत्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा संगठन की एकता, निरंतर प्रगति एवं आगामी सत्र की सफलता की कामना की गई।