सीकर। आचार्य श्री वर्धमान सागर जी बजाज रोड़ दंग की नसिया में संघ सहित विराजित हैं। प्रात: श्रीजी के अभिषेक पूजन के बाद धार्मिक अनुष्ठान प्रवचन ,स्वाध्याय आदि होते हैं। 18 नवंबर को अनेक श्रद्धालुओं के सामने आचार्य श्री वर्धमानसागर जी की शिष्या आर्यिका श्री सुदृष्टिमति माताजी ने केशलोचन किया। आपकी दीक्षा 17 अगस्त के बाद प्रथम केश लोच हुआ। केशलोच स्वयं आर्यिका श्री सुदृष्टिमति एवं अनेक माताजी श्री पूर्णिमा मति,श्री विनम्र मति, श्री महायश मति, दिव्य यश मति,श्री महयश मति माताजी ने सुदृष्टिमति माताजी के केश लोचन किए। केशलोचन के बारे में संघ के आर्यिका श्री महायश मति ने चर्चा में बताया कि प्रत्येक दिगंबर साधु को 2 माह से 4 माह की अवधि के भीतर के केशलोचन करना अनिवार्य है। केशलोच दिगंबर साधु का मूल गुण है। केशलोचन के माध्यम से शरीर से राग और मोह दूर होता है। केश लोचन की प्रक्रिया में आर्यिकाश्री ने बताया कि केश्लोचन करते समय केवल राख का उपयोग किया जाता, जैन धर्म अहिंसा प्रधान धर्म है बालों का लोचन अगर नहीं किए जाएं तो उसमें छोटे-छोटे जीवो की उत्पत्ति होने की संभावना होती है। जैन साधु अहिंसा धर्म के महाव्रती होते हैं। बाल हाथों से इसलिए उखाड़े जाते हैं कि बालों को कटिंग करने के लिए सेविंग कराने के लिए अन्य द्रव्य की आवश्यकता होती है।
केश लोचन की अनुमोदना करने से पुण्य की प्राप्ति होती है
डॉ. राजेश पंचोलिया के अनुसार माताजी ने बताया कि जैन साधु अपरिग्रही होते हैं। इसलिए जैन साधु अपने हाथ से केशलोचन करते हैं। बाल सौंदर्य का प्रतीक हैं। इससे राग और आकर्षण होता है। केश लोच से शरीर से ममत्व दूर होता है। केश लोचन के समय तप, संयम, धैर्य के साथ धर्म की प्रभावना होती है। जिस दिन जैन साधु केशलोच करते हैं। उस दिन उपवास करते हैं। केश लोचन देखकर अनुमोदना करने से पुण्य की प्राप्ति होती है, कर्मों की निर्जरा होती है। इस अवसर पर अनेक समाज जन उपस्थित रहे। अनेक महिलाओं ने वैराग्य पूर्ण भजन गाकर केशलोचन की तपस्या की अनुमोदना की।




