सात दिवसीय कोलोग्राफी शिविर का हुआ शुभारंभ : दिगम्बर जैन महासमिति चेलना इकाई के तत्वावधान में चल रहा ग्रीष्मकालीन शिविर

दिगम्बर जैन महासमिति ब्राह्मी सुंदरी संभाग के अंतर्गत चेलना इकाई के तत्वावधान में श्री दिगम्बर जैन आदिनाथ मंदिर नई बस्ती में सात दिवसीय कोलोग्राफी शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का शुभारंभ संभाग की अध्यक्ष मंजू जैन एवं मंत्री संगीता जैन ने किया।ललितपुर से पढ़िए, यह खबर...
ललितपुर। दिगम्बर जैन महासमिति ब्राह्मी सुंदरी संभाग के अंतर्गत चेलना इकाई के तत्वावधान में श्री दिगम्बर जैन आदिनाथ मंदिर नई बस्ती में सात दिवसीय कोलोग्राफी शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का शुभारंभ संभाग की अध्यक्ष मंजू जैन एवं मंत्री संगीता जैन ने किया। इस दौरान आदिनाथ मंदिर नईबस्ती के प्रबंधक शुभेंदु मोदी, जितेंद्र जैन एवं वन विभाग के अधिकारी अशोक जैन ने आचार्य श्री विद्यासागरजी महाराज के चित्र का अनावरण और आचार्य श्री विद्यासागर पाठशाला की दीदियों ने दीप प्रज्वलन करके मंगलाचरण के साथ शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान चेलना इकाई की अध्यक्ष रश्मि जैन गदयाना ने कहा कि समिति समाज सेवा के कार्याे में सदैव तत्परता से कार्य करती है। शिविर के माध्यम से बच्चों को क्रियात्मक क्षमताओं को विकसित करने में विशेष मदद मिलेगी। शिविर निर्देशक मणि सोनी ने कहा कि कोलोग्राफी से लेखन के विभिन्न आयामों का विकास होता है।इससे सुंदर हस्तलेखन क्षमता विकसित होती है। इस दौरान अध्यक्ष रश्मि जैन गदयाना,मंत्री मनीषा जैन,कोषाध्यक्ष मेघा सतभैया,सिंधु सिंघई, सरोज जैन,अंजना मयूर,ममता जैन,सारिका सिंघई,ममता जैन, अर्चना जैन,अमिता मोदी,सुनीता सिंघई,कविता जैन,उमा जैन मौजूद रहीं।कार्यक्रम का संचालन मंत्री मनीषा जैन ने किया।कार्यक्रम के समापन पर कोषाध्यक्ष मेघा सतभैया ने आभार व्यक्त किया।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
पर्यूषण पर्व पर जैन विद्यार्थियों के लिए निशुल्क शुद्ध भोजन: समाजसेवियों के सहयोग से समवशरण मंदिर में 10 दिन चलेगी व्यवस्था
पर्यूषण पर्व के पावन अवसर पर तुकोगंज दिगंबर जैन समाज, इंदौर की ओर से समवशरण मंदिर परिसर में एक सराहनीय पहल की जा रही है। मंदिर परिसर में बाहर से आए जैन छात्र-छात्राओं के लिए 16 से 25 सितंबर तक पूरे 10 दिन शुद्ध जैन भोजन की निशुल्क व्यवस्था की गई है। इंदौर से पढ़िए, इंदौर से यह खबर..
इंदौर • प्रीतम लखवाल • 18-09-2026, 06:03 pm
छल-कपट त्यागकर मन, वचन और कर्म में सरलता लाना ही उत्तम आर्जव धर्म : कुचामन सिटी में अभिषेक-शांतिधारा और दशधर्म विधान के साथ हुई विशेष आराधना
कुचामन सिटी के भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर में दशलक्षण महापर्व के तीसरे दिन उत्तम आर्जव धर्म की आराधना हुई। अभिषेक, शांतिधारा और दशधर्म विधान के साथ श्रद्धालुओं ने छल-कपट छोड़कर मन, वचन और कर्म में सरलता व एकरूपता अपनाने का संदेश ग्रहण किया। पढ़िए श्रीफल साथी लालचंद पहाड़िया की यह रिपोर्ट।
कुचामन सिटी • Shreephal Jain News • 18-09-2026, 05:35 pm



