सनावद। आचार्य वर्धमानसागर जी महाराज सहित उन्नीस त्यागियों की नगरी सनावद में आचार्य श्री वर्धमानसागर पाठशाला के बच्चों द्वारा रविवारीय सामूहिक पूजन का आयोजन किया गया।

वात्सल्य वारिधि आचार्य रत्न श्री वर्धमानसागर जी महाराज के आशीर्वाद से संचालित पाठशाला के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने नवरात्रि के अष्टम दिन श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में श्रद्धा और उत्साह के साथ धार्मिक अनुष्ठान किए।

पंचामृत अभिषेक के बाद सामूहिक पूजन

कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीजी के पंचामृत अभिषेक से हुआ। इसके पश्चात बच्चों ने अंशुमा जैन, प्रियंका जैन एवं प्रीति जटाले के निर्देशन में सामूहिक संगीतमय पूजन किया।

भक्ति और मंत्रोच्चार के बीच बच्चों ने भगवान पार्श्वनाथ की आराधना कर धर्मभावना व्यक्त की।

इन परिवारों ने किया पुण्यार्जन

सामूहिक पूजन के पुण्यार्जक श्रीमती कमलेश-कल्याण कुमार, सरिता-कमल कुमार एवं हर्षिल-नूपुर जैन, ओमांश तथा प्रिशा जैन परिवार रहे। पूजन के पश्चात सभी बच्चों को प्रभावना वितरित की गई।

इस अवसर पर प्रियंका पंचोलिया, प्रगति जैन, निकिता जैन, प्रज्ञा धनोते, हेमंत काका, रितेश मुंशी एवं सुनील पंचोलिया उपस्थित रहे।

रात्रि में आरती और धर्मचर्चा

रात्रि में पाठशाला के बच्चों ने श्री आदिनाथ छोटा जैन मंदिर में सामूहिक आरती की। इसके बाद धर्मचर्चा आयोजित हुई, जिसमें बच्चों को धर्म, संस्कार और नियमित आराधना की प्रेरणा दी गई।

श्रीफल साथी : सन्मति जैन काका, सनावद