सनावद। अंतरराष्ट्रीय दिगंबर जैन पोरवाड़ सामाजिक मंच शिक्षा, चिकित्सा एवं करियर काउंसलिंग के साथ धार्मिक तथा सांस्कृतिक गतिविधियों के क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। दशलक्षण पर्व के दौरान मंच द्वारा ऑनलाइन धार्मिक क्विज, बच्चों के लिए विशेष प्रतियोगिताएं एवं गायन समूह के माध्यम से समाजजनों को धर्म और प्रतिभा से जोड़ा गया।

दस दिन चली ऑनलाइन धार्मिक क्विज

मीडिया प्रभारी आशीष जैन लोनारा एवं सन्मति जैन काका ने बताया कि मुख्य महिला सचिव ऋतु जैन, चंडीगढ़ तथा उनकी टीम आयुषी जैन, अभिलाषा धनोते (दुबई) एवं सुमित जैन (दुबई) के प्रयासों से दशलक्षण पर्व के 10 दिनों तक ऑनलाइन धार्मिक क्विज आयोजित की गई।

प्रतियोगिता में प्रतिदिन 280 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य जिनवाणी का ज्ञान घर-घर तक पहुंचाना रहा। प्रतिभागी पंडित रुपेश जैन, सूरत ने मंच की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे समाजजनों को जिनवाणी से जुड़ने का अवसर मिला है।

बच्चों के लिए विशेष धार्मिक प्रतियोगिताएं

मंच अध्यक्ष समीर जैन एवं महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष नीना जैन ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न जोन कार्यकारिणियों एवं मुख्य महिला प्रकोष्ठ का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। बच्चों में धर्म संस्कार विकसित करने के उद्देश्य से 4 से 10 वर्ष आयु वर्ग के लिए भोजन संयम वीडियो प्रतियोगिता तथा 11 से 16 वर्ष आयु वर्ग के लिए Kahoot App पर ऑनलाइन क्विज आयोजित की गई।

गायन समूह को मिला उत्साहपूर्ण प्रतिसाद

मंच के सांस्कृतिक सचिव आतिश जैन के प्रयासों से गायन समूह का गठन किया गया है, जिसमें समाज के गायकों को अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने का मंच मिला है। इस समूह में धार्मिक भजनों, पूजा के अर्घ्यों एवं भक्तामर स्तोत्र की उत्साहजनक प्रविष्टियां प्राप्त हुई हैं।

समाज की गायिका श्रीमती सोनम जैन, भोपाल एवं मालती मंडलोई, मुंबई ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि मंच ने प्रतिभाओं को सामने लाने के लिए सार्थक अवसर दिया है।

गतिविधियों से जुड़ने की अपील

मंच के संरक्षक राजेंद्र जैन, नमिश जैन, अक्षय सराफ एवं संजय जैन, संस्थापक अध्यक्ष प्रकाश जैन तथा परामर्शदाता सुदर्शन जटाले, सतीश जैन, वीरेंद्र जैन एवं भरत जैन ने इन गतिविधियों की सराहना की। उन्होंने समाजजनों से अपील की कि वे ऐसी पहल से जुड़कर अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रतिभाओं को निखारें।

सोशल मीडिया पोस्टर सार

दशलक्षण पर्व में ऑनलाइन धार्मिक क्विज से प्रतिदिन 280 से अधिक प्रतिभागी जुड़े।

पोरवाड़ सामाजिक मंच ने बच्चों की धार्मिक प्रतियोगिताओं और गायन समूह से समाज की प्रतिभाओं को दिया मंच।

श्रीफल साथी : सन्मति जैन काका, सनावद