आगरा। गुदड़ी मंसूर खां स्थित श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में 2 अक्टूबर को वार्षिक कलशाभिषेक महोत्सव श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीजी के नित्य नियम पूजन से हुआ।

पांडुक शिला पर हुआ कलशाभिषेक

पंडित रविंद्र जैन शास्त्री के निर्देशन में इंद्रों ने भगवान श्री शीतलनाथ की प्रतिमा को पांडुक शिला पर विराजमान कर विधि-विधानपूर्वक कलशाभिषेक की मांगलिक क्रियाएं संपन्न कीं।

कलशाभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान की आराधना कर परिवार, समाज एवं विश्व में सुख-शांति, समृद्धि और मंगल की कामना की। मंदिर परिसर भगवान शीतलनाथ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागी होकर पुण्यार्जन किया।

108 दीपकों से हुई मंगल आरती

महोत्सव के अंतर्गत सायं 7 बजे भगवान शीतलनाथ की 108 दीपकों से संगीतमय मंगल आरती की गई। आरती के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आरती में सहभागिता कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।

समाजजनों ने लिया धर्मलाभ

आयोजन में नरेश जैन, राकेश पार्षद, वीरेंद्र कुमार जैन, प्रमोद जैन, रविंद्र जैन, सुनील जैन, सुरेश जैन, प्रदीप जैन, अशोक जैन, धर्मेंद्र जैन, धर्मेश जैन, मोहित जैन, सुदीप जैन, अजय जैन, रिखबचंद जैन, सुमन जैन, सुशीला जैन, शशि जैन, सुनीता जैन, मिथिलेश जैन एवं अल्पना जैन सहित गुदड़ी मंसूर खां जैन समाज के बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने भी महोत्सव में सहभागिता कर धर्मलाभ प्राप्त किया।

श्रीफल साथी : आगरा