बकस्वाहा/सागर। बुंदेलखंड की हृदयस्थली सागर में राष्ट्रीय स्तर पर दिगंबर जैन युवक-युवती परिचय सम्मेलन का 22वां महाकुंभ 24 एवं 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन गोलापूर्व महासभा के तत्वावधान में यह आयोजन आदर्श गार्डन, सागर में होगा।
महासभा के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री राजेश जैन रागी, सुनील संचय एवं अवनीश संघी ने बताया कि दो दिवसीय सम्मेलन में सामाजिक परिचय, सम्मान समारोह, महिला सम्मेलन, पत्रिका विमोचन तथा राष्ट्रीय अधिवेशन सहित विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
पहले दिन होगा प्रतिभा सम्मान व महिला सम्मेलन
शनिवार 24 अक्टूबर को प्रातः पूजन-अभिषेक के बाद ध्वजारोहण, मंडप उद्घाटन, चित्र अनावरण, दीप प्रज्वलन एवं मंगलाचरण होगा। अतिथि स्वागत के पश्चात “संस्कार” पत्रिका का विमोचन किया जाएगा।
सुबह 10 बजे गोल्लाचार्य युवा प्रतिभा सम्मान समारोह तथा 11 बजे युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं प्रत्याशी किट वितरण होगा। दोपहर 3 बजे महिला सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सायं 6:30 बजे मंगल आरती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
दूसरे दिन राष्ट्रीय अधिवेशन
रविवार 25 अक्टूबर को अतिथि स्वागत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ परिचय सम्मेलन जारी रहेगा। दोपहर 2 बजे महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन एवं गौरव सम्मान समारोह आयोजित होगा।
इसके पश्चात परिचय सम्मेलन का अगला सत्र, कार्यकर्ता सम्मान एवं आभार प्रदर्शन किया जाएगा।
सहभागिता की अपील
राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार जैन बैटरी, महामंत्री श्रेयांस जैन संग सेल्स, कोषाध्यक्ष प्रेमचंद जैन बमनोरा तथा संयोजक मंडल के प्रतिष्ठाचार्य पं. विनोद कुमार जैन रजवांस, चक्रेश शास्त्री, महेंद्र जैन बहरोल, डॉ. अरविंद जैन प्राचार्य, डी.के. जैन, दिनेश जैन बहरोल, राजेंद्र जैन एवं सौरभ सिंघई ने समाजबंधुओं से सम्मेलन में सहभागिता की अपील की है।
श्रीफल साथी : रत्नेश जैन रागी, बकस्वाहा




