सांझ जैन ने सीए परीक्षा में सफलता पाई : समाज जनों ने दी शुभकामनाएं

सत्येंद्र जैन सिंघई बाबा एवं छाया जैन सिंघई की सुपुत्री सांझ जैन ने अपनी मेहनत, लगन एवं अथक प्रयास से सभी परीक्षा को उत्तीर्ण कर सीए बन गयी। पढ़िए राजीव सिंघई की रिपोर्ट...
महरौनी (ललितपुर)। सत्येंद्र जैन सिंघई बाबा एवं छाया जैन सिंघई की सुपुत्री सांझ जैन ने अपनी मेहनत, लगन एवं अथक प्रयास से सभी परीक्षा को उत्तीर्ण कर सीए बन गयी। सांझ जैन ने घर से ही परीक्षा की तैयारी आनलाइन की थी और सीए के सभी पेपर में सफलता प्राप्त की। सांझ जैन की इस उपलब्धि पर परिजनों में हर्ष व्याप्त है वहीं सांझ की सफलता पर सौशल मीडिया में शुभकामनाएं प्रेषित करने वालों का तांता लगा हुआ है। दिगम्बर जैन पंचायत समिति, श्री यशोदय तीर्थ कमेटी, श्री सर्वतोभद्र जैन सौशल ग्रुप, श्री यशोदय सुधासागर महिला मंडल द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
नेमीनाथ दिगंबर जैन मंदिर में वार्षिक कलशाभिषेक एवं क्षमावाणी पर्व संपन्न : पवित्र जल यात्रा के बाद हुआ श्रीजी का कलशाभिषेक, वात्सल्य मिलन में गूंजा उत्तम क्षमा का संदेश
कर्मयोगी स्थित श्री नेमीनाथ दिगंबर जैन मंदिर में वार्षिक कलशाभिषेक एवं क्षमावाणी पर्व श्रद्धाभाव से मनाया गया। पवित्र जल यात्रा के बाद श्रीजी का कलशाभिषेक हुआ तथा वात्सल्य मिलन में समाजबंधुओं ने उत्तम क्षमा का संदेश दिया। पढ़िए श्रीफल साथी आगरा की यह रिपोर्ट।
आगरा • Shreephal Jain News • 02-10-2026, 11:04 pm
महाराजा अग्रसेन भवन में सानंद संपन्न हुआ क्षमावाणी मिलन समारोह : सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन, 50 वर्ष का वैवाहिक जीवन पूर्ण करने वाले दंपतियों सहित प्रतिभाओं का सम्मान
आगरा खंडेलवाल दिगंबर जैन समिति का वार्षिक क्षमावाणी मिलन समारोह लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित हुआ। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, तपस्वियों-प्रतिभाओं के सम्मान तथा वात्सल्य भोज के बीच समाजजनों ने प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया। पढ़िए श्रीफल साथी शुभम जैन कासलीवाल की यह रिपोर्ट।
आगरा • Shreephal Jain News • 02-10-2026, 11:03 pm



