बदनावर नगर में गुरु सप्तमी पर धार्मिक कार्यक्रमों की धूम : पक्षाल, चंदन पूजा, अष्टप्रकारी पूजन भक्ति के साथ आरती के हो रहे आयोजन

आचार्य श्रीमद विजय राजेंद्र सूरिश्वर जी मसा का जन्म एवं स्वर्गारोहण दिवस गुरु सप्तमी के रूप में मनाया जा रहा है। इसकी शुरुआत शुक्रवार को हुई। गुरु मंदिर में एवं फोरलेन स्थित श्री शंखेश्वर पुरम तीर्थ पर आयोजन हो रहे हैं। साध्वी श्री तत्त्व लता श्रीजी मसा आदि की निश्रा में सुबह 8.30 बजे 18 अभिषेक किए गए। बदनावर से पढ़िए, यह खबर...
बदनावर। नगर में आचार्य श्रीमद विजय राजेंद्र सूरिश्वर जी मसा का जन्म एवं स्वर्गारोहण दिवस गुरु सप्तमी के रूप में मनाया जा रहा है। इसकी शुरुआत शुक्रवार को हुई। इसके तहत नगर के मध्य स्थित गुरु मंदिर में एवं फोरलेन स्थित श्री शंखेश्वर पुरम तीर्थ पर विभिन्न आयोजन हो रहे हैं। शुक्रवार को गुरु मंदिर में साध्वी श्री तत्त्व लता श्रीजी मसा आदि की निश्रा में सुबह 8.30 बजे 18 अभिषेक किए गए। दोपहर में सामूहिक सामायिक एवं रात्रि में गुरु भक्ति का आयोजन किया गया। इसी प्रकार शनिवार को मुख्य आयोजन होगा। इसमें प्रातः गुरुदेव की शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद साध्वी श्री के प्रवचन एवं साधार्मिक वात्सल्य होगा। साथ ही सामूहिक आईयंबिल भी किए जाएंगे। दोपहर में श्री राजेंद्र सूरि गुरु पद महा पूजन किया जाएगा। रात्रि में महा आरती उतारी जाएगी। संपूर्ण आयोजन का लाभ स्वर्गीय कुसुम बहन कमलचंद जैन परिवार की ओर से राहुल कुमार आदित्य कुमार जैन ने लिया है। आयोजन के लिए आयुष व्हरा म्यूजिकल पार्टी एवं विधि कारक डॉ विपिन वागैरचा नागदा को आमंत्रित किया गया है। फोरलेन स्थित श्री शंखेश्वर पुरम तीर्थ में भी उत्साह पूर्वक गुरु सप्तमी महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके तहत प्रातः पक्षाल, चंदन पूजा, अष्टप्रकारी पूजन एवं रात्रि में भक्ति के साथ आरती का आयोजन हो रहे हैं। साथ ही मोहनखेड़ा जाने वाले यात्रियों के लिए सुबह 8 बजे से नवकारसी का महा आयोजन किया जाएगा। जिसका लाभ फैंसी देवी सुखराज जी कबदी परिवार ने लिया है।
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
बालाघाट, डोंगरगढ़ व रामटेक में तीर्थदर्शन, कलशाभिषेक एवं शांतिधारा : कुचामन सिटी के श्रावक-श्राविकाओं ने छह दिवसीय धार्मिक यात्रा में लिया संतों का आशीर्वाद
कुचामन सिटी के सकल जैन समाज के श्रावक-श्राविकाओं का दल छह दिवसीय धार्मिक यात्रा पर छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र एवं मध्यप्रदेश के प्रमुख जैन तीर्थों के दर्शन कर रहा है। श्रद्धालुओं ने संतों का आशीर्वाद लेकर कलशाभिषेक, शांतिधारा एवं पूजन कर विश्व शांति और मानव कल्याण की मंगलकामना की। पढ़िए श्रीफल साथी सुभाष पहाड़िया की यह रिपोर्ट।
कुचामन सिटी • Shreephal Jain News • 4/8/2026, 7:51:28 pm
मौन, मधुर वाणी और गुरु भक्ति से ही जीवन बनता है श्रेष्ठ : मुनि श्री विकौशल सागर महाराज : अनावश्यक बोलने से बेहतर मौन, मधुर वाणी से बनते हैं मधुर संबंध
महरौनी में मुनि श्री विकौशल सागर महाराज ने मौन, मधुर वाणी, सदाचार और गुरु भक्ति को श्रेष्ठ जीवन का आधार बताया। उन्होंने अनावश्यक बोलने से बचने, सोच-समझकर वाणी का प्रयोग करने तथा देव, शास्त्र और गुरु के प्रति श्रद्धा रखते हुए धर्ममय जीवन जीने की प्रेरणा दी। पढ़िए श्रीफल साथी की यह रिपोर्ट।
महरौनी • Shreephal Jain News • 4/8/2026, 7:43:50 pm


