रांची। जैन समाज की संस्था JITO रांची के कार्यकाल 2026-28 के लिए एजीएम के बाद चुनाव प्रक्रिया आयोजित की गई। JITO रांची के इतिहास में यह पहला अवसर रहा, जब चुनाव के माध्यम से नई नेतृत्व टीम के गठन की प्रक्रिया पूरी की गई।
चुनाव में कुल 72 मतदाताओं ने हिस्सा लिया। संगठन में तीन निदेशक पदों के लिए चार नामांकन प्राप्त हुए। चुनाव मैदान में श्रीमती पायल जैन सेठी, विशाल जैन, कुणाल जैन अजमेरा एवं प्रतीक जैन शामिल थे।
तीन निदेशकों का हुआ निर्वाचन
मतदान परिणामों के अनुसार पायल जैन सेठी को 71, विशाल जैन को 68 तथा कुणाल जैन अजमेरा को 42 मत प्राप्त हुए। प्राप्त परिणामों के आधार पर तीन निर्वाचित निदेशकों ने वर्ष 2026-28 के लिए नई टीम का गठन किया।
नई हेड टेबल में श्रीमती पायल जैन सेठी को चेयरमैन, कुणाल जैन अजमेरा को चीफ सेक्रेटरी तथा सीए मोहित जैन को ट्रेजरर की जिम्मेदारी सौंपी गई।
प्रदीप जैन रहे रिटर्निंग ऑफिसर
चुनाव प्रक्रिया के सुचारू संचालन के लिए प्रदीप जैन को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया था। उन्होंने निर्धारित नियमों एवं प्रक्रिया के अनुसार चुनाव संपन्न कराया।
नई हेड टेबल का विधिवत कार्यभार आगामी निर्धारित कार्यक्रम में सौंपा जाएगा। वर्तमान पदाधिकारी नई टीम को संगठन का कार्यभार हस्तांतरित करेंगे। पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाजसेवा है और नई टीम इसी लक्ष्य के साथ कार्य करेगी।
रांची समाज के पदाधिकारियों, हजारीबाग जैन समाज के महामंत्री संजय जैन अजमेरा, पूर्व मंत्री भागचंद जैन लुहाड़िया, पूर्व अध्यक्ष राजकुमार जैन अजमेरा, कोडरमा जैन समाज की वार्ड पार्षद पिंकी जैन, मीडिया प्रभारी राजकुमार जैन अजमेरा एवं नवीन जैन ने नई हेड टेबल को बधाई दी।




