मूक पशुओं के आहार की व्यवस्था हम सभी की जिम्मेदारी : दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सिटी ने किया सेवा कार्य

प्राणी मात्र की सेवा भावना से प्रेरित होकर दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सिटी भिंड द्वारा जीव दया अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। दिसंबर माह में भी इसी कार्यक्रम के तहत दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सिटी भिंड के सभी सदस्य रविवार को सपरिवार जीव दया स्थल होटल लेक व्यू के सामने गौरी के किनारे पर एकत्र हुए। भिंड से पढ़िए, सोनल जैन की यह रिपोर्ट...
भिंड। प्राणी मात्र की सेवा भावना से प्रेरित होकर दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सिटी भिंड द्वारा जीव दया अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। दिसंबर माह में भी इसी कार्यक्रम के तहत दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सिटी भिंड के सभी सदस्य रविवार को प्रातः 7:30 बजे सपरिवार जीव दया स्थल होटल लेक व्यू के सामने गौरी के किनारे पर एकत्र हुए और सभी ने मूक पशुओं को अपने हाथों से गुड़, चना, चारा, चुनी आदि खिलाकर एवं पक्षियों को दान डालकर अपनी सेवा प्रदान की। गौशाला पर एक घायल गाय जो कि लगभग बेहोशी की हालत में है, उस गाय को सभी सदस्यों ने णमोकार मंत्र सुनाया और उस गाय के उत्तम स्वास्थ्य के लिए सभी सदस्यों द्वारा सामूहिक रूप से णमोकार महा मंत्र का जाप किया गया। संस्था के अध्यक्ष शैलेंद्र पूनम जैन एवं संस्था सचिव अंशुल आयशा जैन द्वारा बताया गया कि प्राणी मात्र की सेवा भावना के लिए हमारा जीव दया अभियान निरंतर काम करता रहेगा। हम समय-समय पर वृद्ध आश्रम, अनाथ आश्रम, गौशाला टीम रोटी बैंक, इंसानियत ग्रुप आदि के साथ मिलकर अपने इस अभियान को जारी रखेंगे। आज के कार्यक्रम में रविंद्र सुधा द्वारा भामाशाह पशु योजना जीव दया स्थल सहित सभी पधारे हुए सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम संयोजक नवीन अंजू जैन सहित अशोक जया जैन, शैलेंद्र पूनम जैन, अंशुल आयशा जैन, रविंद्र सुधा जैन, विकल्प नीलम जैन, पंकज रजनी जैन, विकास प्रीति जैन, संभव अर्पिता लोहिया, रजनी पंकज जैन, उदित सोनाली जैन, विवेक नेहा जैन, सिद्धार्थ श्रुति जैन, सौरभ मोना जैन ने अपनी सेवा प्रदान की।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
दशलक्षण और निमाड़ के परिवार सीरीज 5घर से मिले संस्कार बेटी के साथ यूनिवर्सिटी तक पहुंचे : पढ़ाई के बीच तनीषा कर रही चार उपवास, परिवार भी तप-संयम में आगे
मंडलेश्वर के नयन जैन परिवार में संतों से मिले संस्कार अगली पीढ़ी तक पहुंचे। मुरादाबाद में पढ़ रही बेटी तनीषा भी दशलक्षण में चार उपवास कर रही हैं।
इंदौर • सन्मति जैन काका • 21-09-2026, 11:32 pm
संयम की साधना से भक्तामर महाआरती तक गूंजा चंद्रप्रभु जिनालय : अभिषेक के लिए लगी कतारें, नन्हे बच्चों में भी दिखा उत्साह
बिजौलियां खुर्द के चंद्रप्रभु जिनालय में उत्तम संयम धर्म पर अभिषेक, पूजन और सामूहिक भक्तामर महाआरती हुई। श्रद्धालुओं के साथ बच्चों ने भी उत्साह से भाग लिया। त्रयोदशी पर णमोकार महामंत्र पाठ होगा।
बिजौलियां खुर्द • Shreephal Jain News • 21-09-2026, 10:42 pm



