बेजुबान पशु-पक्षियों की रक्षा ही का परम धर्म : आओ अपना फर्ज निभाएं प्रकृति का कर्ज चुकाएं

सबकी सेवा सबको प्यार जीयो और जीने दो’ के उदेश्य वाली संस्था महावीर इंटरनेशनल ने पशु-पक्षियों की सेवा के लिए एक अनूठा कार्यक्रम किया। इस कार्यक्रम में पशु चिकित्सालय से लेकर स्टेशन रोड और शाकंभरी गेट से शाकंभरी मंदिर तक 61 परिंडे लगाकर भरे। कुचामनसिटी से पढ़िए, सुभाष पहाड़िया की खबर...
कुचामन सिटी। ‘सबकी सेवा सबको प्यार जीयो और जीने दो’ के उदेश्य वाली संस्था महावीर इंटरनेशनल ने पशु-पक्षियों की सेवा के लिए एक अनूठा कार्यक्रम किया। इस कार्यक्रम में पशु चिकित्सालय से लेकर स्टेशन रोड और शाकंभरी गेट से शाकंभरी मंदिर तक 61 परिंडे लगाकर भरे। पक्षियों के लिए दाना डाला गया और पशुओं के लिए शाकंभरी गौशाला में हरा चारा भी डाला गया और शाकंभरी मंदिर से शाकंभरी गेट तक 43बिल्लिया साफ करके एक टैंकर पानी से भराए गए। रविवार की सेवा में वीर अध्यक्ष रामावतार गोयल, वीर रतनलाल मेघवाल, वीर अजित पहाडिया, वीरा मंजू, वीर सुरेश कुमार, मोहित जैन, वीर सुनील माथुर, वीर सुरेंद्रसिंह दीपपुरा, वीरा सुनीता गंगवाल, बाबूलाल जांगिड़, महेश हुरकट, कौशल मुंदड़ा, तारेश कुमावत (टैंकर वाले) नरेश, कपिल, जगदीश कुमावत और वीर फौजी डिफेंस के स्टूडेंट का सहयोग रहा। रविवार की सेवा का आर्थिक सहयोग वीरा सुनीता गंगवाल का रहा। महावीर इंटरनेशनल ने उनका आभार माना। रेग्यूलर सेवा कार्य करने पर अजमेर जोन मीसरी प्रोजेक्ट के कन्विनेटर सुभाष पहाड़िया और अजमेर जोन के सचिव कैलाश पांडया ने आभार माना। उन्होंने कहा कि निस्वार्थ की गई पशु पक्षियों की सेवा ही सच्ची सेवा है।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
दस दिन दस परिवार सीरीज 2दशलक्षण पर्व में बदल जाती है कासलीवाल परिवार की दिनचर्या: सामूहिक पूजन, एकासन और उपवास से पूरा परिवार जुड़ता है धर्म-साधना से
अमित कासलीवाल परिवार दशलक्षण में सामूहिक पूजन, एकासन, उपवास, आरती और सात्विक भोजन अपनाता है, जिससे बच्चे धर्म, अनुशासन, पारिवारिक एकता एवं संस्कार सीखते हैं।
इंदौर • रेखा संजय जैन • 17-09-2026, 03:48 pm
जितना झुकोगे, उतना ही ऊपर उठोगे : मान-अहंकार छोड़ विनम्रता अपनाएं—मुनि श्री समतासागर जी
कुण्डलपुर में दशलक्षण महापर्व के दौरान मुनि श्री समतासागर जी ने उत्तम मार्दव धर्म की व्याख्या करते हुए मान-अहंकार छोड़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि झुकना कमजोरी नहीं, बल्कि गुण, शांति, समता और सद्भावना की ओर बढ़ने का मार्ग है। पढ़िए श्रीफल साथी अविनाश जैन ‘विद्यावाणी’ एवं जयकुमार जैन ‘जलज’ की यह रिपोर्ट।
कुण्डलपुर • Shreephal Jain News • 17-09-2026, 03:34 pm



