होनहार सिद्धार्थी छात्रों का किया सम्मान: सुरभि शर्मा ने कहा-अच्छे नागरिक बनकर देश समाज की सेवा करें

निकटवर्ती तीर्थधाम सिद्धायतन (सेंधपा) में शनिवार को कक्षा 10 वीं का 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम प्राप्त करने पर तीर्थधाम सिद्धायतन सेंधपा ट्रस्ट द्वारा सम्मान समारोह किया गया। बकस्वाहा से पढ़िए, रत्नेश जैन और राजेश रागी की यह खबर...
बकस्वाहा। निकटवर्ती तीर्थधाम सिद्धायतन (सेंधपा) में शनिवार को कक्षा 10 वीं का 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम प्राप्त करने पर तीर्थधाम सिद्धायतन सेंधपा ट्रस्ट द्वारा सम्मान समारोह किया गया। जिसकी अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष आलोक दाऊ ने की तथा मुख्य अतिथि भगवां थाना प्रभारी सुरभि शर्मा रही तथा विशिष्ट अतिथि पंडित नीलेश शास्त्री रहे तथा कार्यक्रम का मंगलाचरण कक्षा 10वीं के छात्र पारस जैन ने किया। उसके बाद अधीक्षकों द्वारा सम्मान किया गया तथा विद्यालय की शिक्षिका रेखा जैन ने मुख्य अतिथि सुरभि शर्मा का सम्मान किया तथा मुख्य अतिथि ने छात्रों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की तथा छात्रों को समाज में अच्छे नागरिक बनने तथा पढ़ाई मात्र को अपना लक्ष्य बनाने हेतु प्रोत्साहित किया गया तथा नीलेश द्वारा छात्रों को मार्गदर्शन दिया गया तथा अध्ययन को ही प्राथमिकता देते हुए बधाई दी गई। उसके बाद सभी छात्रों की माल्यार्पण, अंगवस्त्र, तथा प्रशस्ति द्वारा सम्मान किया गया। पुरस्कार प्रदान किया गया।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
दशलक्षण और निमाड़ के परिवार सीरीज 3मंदिर के पास रहते-रहते जीवन में उतरे धर्म के संस्कार : बड़ों को देखकर बच्चों ने भी बनाए देवदर्शन, शुद्ध भोजन और संयम के अपने नियम
खंडवा के अविनाश जैन परिवार में बड़ों से मिले धर्म-संस्कार बच्चों के अपने नियम बने। दशलक्षण में उपवास, देवदर्शन, जैन भोजन और बाहर के भोजन का त्याग किया।
खंडवा • सन्मति जैन काका • 19-09-2026, 01:29 pm
शुद्ध को अशुद्ध न करना ही उत्तम शौच धर्म की साधना : मुनिपुंगव सुधासागर जी ने विद्या सुधा देशना मंडप में श्रावकों को दी मंगल देशना
दशलक्षण महापर्व के चौथे दिन शनिवार को दलाल बाग स्थित विद्या सुधा देशना मंडप में चल रहे 10 दिवसीय श्रावक संस्कार शिविर में निर्यापक मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज ने उत्तम शौच धर्म की गहन व्याख्या करते हुए कहा कि शौच धर्म केवल बाहरी स्वच्छता नहीं, बल्कि मन, वचन, शरीर और आचरण की शुद्धता है। इंदौर से पढ़िए, राजेश जैन दद्दू की यह खबर...
इंदौर • राजेश जैन दद्दू • 19-09-2026, 01:10 pm



