कुंडलपुर में महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर निकली शोभायात्रा: पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा, महावीर पूजन हुआ

सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थंकर भगवान श्री महावीर स्वामी जी का जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रातः प्रभात फेरी निकाली गई। भक्तामर महामंडल विधान, पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा, महावीर पूजन, विधान हुआ। कुंडलपुर से राजीव सिंघई मोनू/जयकुमार जलज से पढ़िए यह खबर...
कुंडलपुर। सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थंकर भगवान श्री महावीर स्वामी जी का जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रातः प्रभात फेरी निकाली गई। जो कुंडलपुर कार्यालय से पूज्य बड़े बाबा मंदिर पहुंची। भक्तामर महामंडल विधान, पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा, महावीर पूजन, विधान हुआ। श्रीजी का पालना झुलाया गया। दोपहर में शिखर मंदिर से गाजे बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जो नगर भ्रमण करते हुए विद्याभवन पहुंची। जहां अभिषेक शांतिधारा पूजन आदि धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर अभिषेक, शांतिधारा, रिद्धि कलश करने का सौभाग्य संजय अशोक देवेंद्र बिजनौर ,अक्षय तन्मय सांगली ,आशीष विकास शाहपुरा भिटोनी ,संजय आयुष जबलपुर ,महेंद्र पंकज टोंक ,विजय अमित मुंगावली ,राजकुमार मनोज टीकमगढ़, शंभू दयाल महेश टोंक, विनोद कुमार झांसी, कुंदनलाल छोटेलाल भोपाल आदि को प्राप्त हुआ। सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना एवं पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महाआरती हुई।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
ताजगंज जैन मंदिर में मुनि समत्वसागर महाराज का मंगल प्रवेश : मुनि शीलसागर और सुप्रभातसागर महाराज ससंघ का जैन समाज ने किया भव्य स्वागत
आगरा के ताजगंज स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मुनि समत्वसागर, शीलसागर और सुप्रभातसागर महाराज ससंघ का मंगल प्रवेश हुआ। शाम को जिज्ञासा समाधान कार्यक्रम आयोजित किया गया। पढ़िए श्रीफल साथी शुभम जैन की रिपोर्ट।
आगरा • Shreephal Jain News • 29-09-2026, 04:54 pm
ज्योति बाला धनोते ने की 32 उपवास की कठिन साधना : चौदह वर्षों से निरंतर तप आराधना कर प्रस्तुत कर रहीं अनुकरणीय उदाहरण
सनावद की ज्योति बाला धनोते ने आचार्य वर्धमानसागर महाराज के सान्निध्य में 32 उपवास की साधना पूर्ण की। वे चौदह वर्षों से प्रतिवर्ष यह तप कर रही हैं। पढ़िए श्रीफल साथी सन्मति जैन काका की रिपोर्ट।
सनावद • सन्मति जैन काका • 29-09-2026, 04:53 pm



