विश्व नायक भगवान महावीर के जन्मोत्सव पर निकली शोभायात्रा: नसिया इंदौर में हर्षाेल्लास से मनाया गया जन्म कल्याणक

श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर जबरी बाग़ नसिया जी द्वारा महावीर जयंती के पावन अवसर पर त्रिलोकीनाथ प्रभु की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में ज्ञान सागर छात्रावास के छात्र और पाठशाला के बालक-बालिकाओं के साथ महिला मंडल शामिल हुए। इंदौर से पढ़िए हरिहर सिंह चौहान की खबर...
इंदौर। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर जबरी बाग़ नसिया जी द्वारा महावीर जयंती के पावन अवसर पर त्रिलोकीनाथ प्रभु की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा यह सरवटे, पटेल प्रतिमा, मधुमिलन, अर्जुन प्याऊ, श्रद्धानंद मार्ग संयोगितागंज आदि विभिन्न मांगों से होते हुए जबरीबाग़ नसिया में कलश अभिषेक के साथ संपन्न हुई। धर्म प्रभावना में नसिया दिगंबर जैन समाज के प्रमुख धीरेंद्र कासलीवाल, प्रकाशचंद्र शास्त्री, नरेंद्रकुमार जैन, राजेशकुमार जैन, महेंद्रकुमार जैन, राजेंद्रकुमार जैन, विशाल जैन, राजू जैन, राजीव जैन, उज्जवल जैन काजू, आकाश जैन, प्रफुल्ल जैन, धर्मेंद्र जैन , सचिन जैन, आलोक जैन, दीपक जैन और ज्ञान सागर छात्रावास के छात्र और पाठशाला के बालक-बालिकाओं के साथ महिला मंडल इस धर्म प्रभावना में शामिल हुए। इस अवसर पर सर सेठ हुकुमचंद पारमार्थिक संस्थान ने गर्मी से राहत प्रदान करने के लिए भक्तजनों को लस्सी छाछ का वितरण किया।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
क्षमा उनसे मांगें जिनसे महीनों से बोलचाल बंद है : भरूच में रथयात्रा और विश्वशांति महायज्ञ के साथ संपन्न हुआ दशलक्षण महापर्व
भरूच में दशलक्षण महापर्व का समापन चार विधानों, विश्वशांति महायज्ञ, तपस्वी सम्मान और रथयात्रा के साथ हुआ। भट्टारक अरिहंतकीर्ति महास्वामी ने सच्ची क्षमायाचना का संदेश दिया। पढ़िए श्रीफल साथी दिलीप ए. शाह की रिपोर्ट।
भरूच • Shreephal Jain News • 29-09-2026, 05:46 pm
ताजगंज जैन मंदिर में मुनि समत्वसागर महाराज का मंगल प्रवेश : मुनि शीलसागर और सुप्रभातसागर महाराज ससंघ का जैन समाज ने किया भव्य स्वागत
आगरा के ताजगंज स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मुनि समत्वसागर, शीलसागर और सुप्रभातसागर महाराज ससंघ का मंगल प्रवेश हुआ। शाम को जिज्ञासा समाधान कार्यक्रम आयोजित किया गया। पढ़िए श्रीफल साथी शुभम जैन की रिपोर्ट।
आगरा • Shreephal Jain News • 29-09-2026, 04:54 pm






