चातुर्मास के लिए किया श्रीफल भेंट: श्रमणाचार्य श्री विमर्शसागर जी की आध्यात्मिक ग्रीष्मकालीन वाचना में किया निवेदन

यमुना विहार स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में श्रमणाचार्य श्री विमर्शसागर जी की आध्यात्मिक ग्रीष्मकालीन वाचना चल रही है। विभिन्न कक्षाएं एवं प्रवचन, भक्ति के माध्यम से ज्ञान कराया जा रहा है। श्रमणाचार्य श्री विमर्शसागर जी को चातुर्मास के लिए श्रीफल भेंट किया। दिल्ली से पढ़िए, यह खबर...
दिल्ली। दिल्ली में जिनागम पंथ की अभूतपूर्व प्रभावना चल रही है। इन दिनों यमुना विहार स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में श्रमणाचार्य श्री विमर्शसागर जी की आध्यात्मिक ग्रीष्मकालीन वाचना चल रही है। जिसमें साधु एवं श्रावकों के लिये आचार्य के माध्यम से विभिन्न कक्षाएं एवं प्रवचन, भक्ति के माध्यम से ज्ञान कराया जा रहा है। पूर्व में कई बार गुरुदेव के चरणों में निवेदन किया लेकिन, पुनः प्रातः काल 15 मई के दिन प्रवचन सभा में भावलिंगी संत के 2025 के पावन चातुर्मास के लिए सकल दिगम्बर जैन समाज सहारनपुर की कमेटी के पदाधिकारियों ने श्रीफल भेंट किया और अपनी निर्मल पवित्र भावना आचार्य श्री के चरणों में रखी। जिसमें सहारनपुर समाज के संरक्षक राकेश जैन, महामंत्री संजीव जैन एवं अन्य सभी पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। जिसमें संजीव जैन महामंत्री ने अपने-अपने भाव भी गुरुदेव के समक्ष प्रस्तुत किए।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
क्षमावाणी वचन के साथ मन के अंतरंग भाव से मनाएं : आचार्य श्री वर्धमान सागर जी ने क्षमावाणी पर्व पर दिया दिव्य संदेश
आचार्य श्री वर्धमानसागर जी महाराज ने रविवारीय धर्मसभा में कहा कि क्षमावाणी आत्म विशुद्धता का पर्व है। अंतरंग मन से क्षमा चाहने पर ही परिणाम भाव में निर्मलता आती है।सीकर से पढ़िए, डॉ.राजेश पंचोलिया की यह खबर...
सीकर • Shreephal Jain News • 28-09-2026, 05:23 pm
इंदौर में मुनिपुंगव सुधासागर महाराज का 44वां दीक्षा दिवस महोत्सव : तप, त्याग और संयम की अविरल साधना यात्रा को समर्पित होगा आयोजन
इंदौर के दलाल बाग में 29 सितंबर को मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज का 44वां दीक्षा दिवस महोत्सव आयोजित होगा। विशेष पूजन, गुरु गुणानुवाद और धर्मसभा होगी। पढ़िए श्रीफल साथी राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट।
इंदौर • राजेश जैन दद्दू • 28-09-2026, 03:38 pm



