अंतरराष्ट्रीय जैन युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियां जारी: समाजजनों से आग्रह, न करें अंतिम तिथि का इंतजार

31 वर्षों से स्थापित दिगंबर जैन समाज की सबसे सक्रिय और क्रियाशील संस्था दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के तत्वावधान में इस वर्ष तृतीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय जैन युवक-युवती परिचय सम्मेलन 25 जनवरी 2026 को दस्तूर गार्डन में रखा गया है। इसमें समाज के सभी लोग भाग लेंगे। इंदौर से पढ़िए, यह खबर...
इंदौर। 31 वर्षों से स्थापित दिगंबर जैन समाज की सबसे सक्रिय और क्रियाशील संस्था दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के तत्वावधान में इस वर्ष तृतीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। फेडरेशन के मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय जैन युवक-युवती परिचय सम्मेलन 25 जनवरी 2026 को दस्तूर गार्डन में रखा गया है। इसमें बड़े पैमाने पर जैन समाज की सभी उपजातियों परवार, पोरवाड़, चित्तौड़ा, ह्यूमड़, गोलालरिए, नरसिंहपुरा, खंडेलवाल सहित समस्त 84 उपजातियों के लिए उच्च शिक्षित, प्रोफेशनल एवं सामान्य शिक्षित अविवाहित युवक-युवतियों के लिए योग्य जीवनसाथी चयन का यह सुनहरा अवसर है। फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी, संजय पापड़ीवाल, प्रदीप गंगवाल ने कहा कि बायोडाटा की पूर्ण विश्वसनीयता रहेगी क्योंकि, अधिकतर आवेदन सामाजिक एवं पारिवारिक परिचय के माध्यम से प्राप्त हुए हैं। दद्दू ने कहा कि समाज के तलाकशुदा, विधवा एवं विधुर के लिए परिचय स्मारिका में विशेष परिशिष्ट पृथक रूप से प्रकाशित किया जाएगा। समाज जन से आह्वान किया है कि अभी तक आपने परिचय सम्मेलन में एंट्री नहीं करवाईं हो तो अंतिम तिथि का इंतजार न करें।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
युवाओं के सवालों से निकलेगा संवाद का रास्ता : आगरा में 24 सितंबर को नवीन जैन के साथ होगी ‘सीधी बात’
युवा जैन मिलन, आगरा 24 सितंबर को कमला नगर स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में ‘सीधी बात’ संवाद कार्यक्रम आयोजित करेगा। इसमें युवा और समाजजन प्रश्नों के माध्यम से विचार-विमर्श करेंगे। पढ़िए श्रीफल साथी राहुल जैन की रिपोर्ट।
आगरा • Shreephal Jain News • 22-09-2026, 07:32 pm
चेतन आत्मा को पहचानना ही तप की सच्ची साधना : मुनि समत्वसागर महाराज के सान्निध्य में आत्मस्पंदन ध्यान शिविर
निर्मल सेवा सदन, आगरा में उत्तम तप धर्म पर आयोजित आत्मस्पंदन ध्यान शिविर में मुनि समत्वसागर महाराज ने कहा कि जड़ शरीर की अपेक्षा चेतन आत्मा के कल्याण को प्राथमिकता देना आवश्यक है। पढ़िए श्रीफल साथी राहुल जैन की रिपोर्ट।
आगरा • Shreephal Jain News • 22-09-2026, 07:30 pm



