आगरा। पर्युषण पर्व के पावन अवसर पर युवा जैन मिलन, आगरा द्वारा विशेष संवाद कार्यक्रम ‘सीधी बात’ आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नवीन जैन के साथ आगरा के युवाओं एवं समाजजनों को विभिन्न विषयों पर सीधे संवाद का अवसर मिलेगा।
सवाल भी होंगे, जवाब भी होंगे
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य केवल मंचीय भाषण तक सीमित नहीं है। युवा और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सवाल-जवाब तथा खुला विचार-विमर्श किया जाएगा। कार्यक्रम की मूल भावना है—“सवाल भी होंगे, जवाब भी होंगे और रास्ते भी निकलेंगे।”
युवा जैन मिलन ने युवाओं एवं नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर संवाद को सार्थक बनाने का आग्रह किया है।
कार्यक्रम की जानकारी
- तारीख: 24 सितंबर 2026, गुरुवार
- समय: रात्रि 8 बजे
- स्थान: श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर, डी-ब्लॉक, कमला नगर, आगरा
आयोजन से जुड़े सदस्य
सचिन जैन आरसीएम, अंकुर जैन, अंकुर जैन रहीस, अनुज जैन क्रांति, अजय जैन, अमित जैन तहसील, अखिल जैन एवं मीडिया प्रभारी राहुल जैन आयोजन से जुड़े हैं।
श्रीफल साथी : राहुल जैन, आगरा




