सहारनपुर में श्री नेमि गिरनार धर्म पदयात्रा के पोस्टर का विमोचन: समस्त समाज से पदयात्रा में शामिल होने का आह्वान

सहारनपुर में रविवार को धर्म पदयात्रा के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर सभी समाजजनों से पदयात्रा में शामिल होने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजन और विश्व जैन संगठन के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। पढ़िए सराहनपुर से यह खबर...
सहारनपुर। छठे जैन तीर्थंकर पदमप्रभु भगवान के मोक्ष कल्याणक के पावन दिवस पर 16 फरवरी को यहां जैन मानस्तंभ जेवी जैन कॉलेज रोड पर आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली से 23 मार्च को प्रारंभ होकर गिरनार जी 2 जुलाई को पहुंचने वाली 101 दिवसीय, 1500 किमी लंबी श्री नेमि गिरनार धर्म पद यात्रा के पोस्टर का विमोचन श्रीजी के सानिध्य में किया गया। संपूर्ण समाज से धर्म पदयात्रा में शामिल होने और सहयोग करने के लिए निवेदन किया गया।विमोचन में यह रहे मौजूद पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में विश्व जैन संगठन सहारनपुर अध्यक्ष अरिहंत जैन, जैन डिग्री कॉलेज के सचिव मोहित जैन, उमेश जैन, संजीव जैन, पंड़ित जितेंद्र शास्त्री, नरेश जैन, विनीत जैन, रजत सम्यक, ईशान, अभिषेक, गरिमा जैन आदि उपस्थित रहे।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
राष्ट्रीय पदाधिकारियों का सम्मान, अधिवेशन के लिए मनुहार पत्रिका भेंट : 3 जनवरी 2027 को जबलपुर में होगा दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन का 31वां राष्ट्रीय अधिवेशन
दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के 31वें राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों के तहत इंदौर में राष्ट्रीय पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। जबलपुर में 3 जनवरी 2027 को होने वाले अधिवेशन के लिए मनुहार पत्रिका भेंट कर आत्मीय निमंत्रण दिया गया। पढ़िए श्रीफल साथी जबलपुर की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 01-10-2026, 10:09 pm
‘कौन बनेगा प्रज्ञा शिरोमणि’ के फाइनल में पहुंचीं रामगंजमंडी की रेखा जैन शाह : देशभर के 3 हजार प्रतिभागियों में चयनित 20 प्रतिभाओं में बनाया स्थान
कौन बनेगा प्रज्ञा शिरोमणि’ प्रतियोगिता की ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा में रामगंजमंडी की रेखा जैन शाह का चयन देशभर के 20 फाइनल प्रतिभागियों में हुआ है। प्रतियोगिता का फाइनल 4-5 अक्टूबर को अजमेर में आयोजित होगा। पढ़िए श्रीफल साथी अभिषेक जैन लुहाड़िया की यह रिपोर्ट।
रामगंजमंडी • Shreephal Jain News • 01-10-2026, 07:39 pm



