11वें समाधि दिवस महोत्सव पर पूजा पाठ और विनयांजलि सभा : नसिया जी में मंगलवार को भजनों से होगी भक्ति

हमारे साथ बारात है आंसुओं की। मैंने दर्द की दुल्हन संग सगाई रचाई है। तुम मेरे साथ चलकर मुस्कुरा सको तो-विश्वास दिलाता हूं जिन्दगी का उपसंहार उजालो के आंगन में होगा, जहां आनंद की शहनाई और अपनत्व के मंगलाचार का महा महोत्सव होगा। इंदौर से पढ़िए, हरि हर सिंह चौहान की यह खबर...
इंदौर। हमारे साथ बारात है आंसुओं की। मैंने दर्द की दुल्हन संग सगाईरचाई है। तुम मेरे साथ चलकर मुस्कुरा सको तो-विश्वास दिलाता हूं जिन्दगी का उपसंहार उजालो के आंगन में होगा, जहां आनंद की शहनाई और अपनत्व के मंगलाचार का महा महोत्सव होगा। यह सृजनात्मक विचार आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के शिष्य ऐलक श्री निशंकसागर जी महाराज के हैं, जो मुस्कान के राजहंस थे। जो अपनी मुस्कान की स्मृतियों को छोडकर अपने अंतस की चेतना में खो गए। हम सब से दूर जरूर हैं, पर हम गुरु भक्तों में उनके प्रति आस्था आज भी है। सकल दिगम्बर जैन समाज नसिया और निशंक सागर भक्त मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आचार्य विद्यासागर जी महाराज के शिष्य एलक श्री निशंक सागर जी के पाठ और भजन का आयोजन मंगलवार शाम 7:30 बजे अतिशयकारी श्री चिंतामणि पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर जबरी बाग नसिया जी में रखा गया है। पाठ के उपरांत युवा संगीतकार गायक शुभम जैन द्वारा ऐलक श्री के प्रति सुमधुर भजनों द्वारा विनयांजलि अर्पित की जाएगी।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
दशलक्षण और निमाड़ के परिवार सीरीज 5घर से मिले संस्कार बेटी के साथ यूनिवर्सिटी तक पहुंचे : पढ़ाई के बीच तनीषा कर रही चार उपवास, परिवार भी तप-संयम में आगे
मंडलेश्वर के नयन जैन परिवार में संतों से मिले संस्कार अगली पीढ़ी तक पहुंचे। मुरादाबाद में पढ़ रही बेटी तनीषा भी दशलक्षण में चार उपवास कर रही हैं।
इंदौर • सन्मति जैन काका • 21-09-2026, 11:32 pm
संयम की साधना से भक्तामर महाआरती तक गूंजा चंद्रप्रभु जिनालय : अभिषेक के लिए लगी कतारें, नन्हे बच्चों में भी दिखा उत्साह
बिजौलियां खुर्द के चंद्रप्रभु जिनालय में उत्तम संयम धर्म पर अभिषेक, पूजन और सामूहिक भक्तामर महाआरती हुई। श्रद्धालुओं के साथ बच्चों ने भी उत्साह से भाग लिया। त्रयोदशी पर णमोकार महामंत्र पाठ होगा।
बिजौलियां खुर्द • Shreephal Jain News • 21-09-2026, 10:42 pm



