हर दिन अभिषेक-शांतिधारा के लिए बना रहे पूजा फंड: विशेष अवसरों पर फंड में राशि जमा कर सकते हैं पुण्यार्जन

श्री नवग्रह मंदिर अतिशय क्षेत्र सुवर्ण भद्र महिमा गिरी बलिगे क्षेत्र में हर दिन अभिषेक और शांतिधारा चलें इस उद्देश्य से पूजा फंड बनाने जा रहे हैं। चिकमंगलूर से पढ़िए, यह खबर...
चिकमंगलूर। श्री नवग्रह मंदिर अतिशय क्षेत्र सुवर्ण भद्र महिमा गिरी बलिगे क्षेत्र में हर दिन अभिषेक और शांतिधारा चलें इस उद्देश्य से पूजा फंड बनाने जा रहे हैं। साधर्मी बंधुओं से निवेदन है कि अपने-अपने जन्मदिन, विवाह के दिन या माता-पिता दादा-दादी नाना-नानी के स्मरणार्थ नाम लिखवा सकते हैं। एक बार 5100 रुपए दिए तो आजीवन आप की ओर से़ साल में एक बार अभिषेक और शांतिधारा चलता रहेगा। इसलिए सभी से निवेदन है अपने-अपने नाम और तारीख जल्द से लिखवाएं। श्री नवग्रह मंदिर अतिशय क्षेत्र सुवर्ण भद्र महिमा गिरी ट्रस्ट बलिगे की ओर से यह आग्रह किया जा रहा है।
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
रामगंजमंडी के गुरु भक्त मंडल ने इंदौर में पेश की सेवा-समर्पण की मिसाल : अनुमोदना श्रावक संस्कार शिविर में शुद्धता और अनुशासन से संभाली भोजन व्यवस्था, मनीष-सपना गोधा ने की
इंदौर में मुनिपुंगव सुधासागर महाराज के सान्निध्य में आयोजित श्रावक संस्कार शिविर में रामगंजमंडी का गुरु भक्त मंडल शिविरार्थियों की सेवा में जुटा है। सेवा दल शुद्धता, धार्मिक मर्यादा और अनुशासन के साथ भोजन व्यवस्था संभाल रहा है। मनीष-सपना गोधा ने सेवा की अनुमोदना की। पढ़िए श्रीफल साथी अभिषेक जैन लुहाड़िया की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 20-09-2026, 10:04 pm
छह निर्जल व्रत की साधना के बाद विश्वगुप्त 'प्रेम' चौगुले ने पारणा की: आचार्य चंद्रप्रभ सागर महाराज के सान्निध्य में तप पूर्ण, दशलक्षण में मन-वचन-कर्म की शुद्धि का संदेश
कुंभोज के विश्वगुप्त ‘प्रेम’ चंद्रगुप्त चौगुले ने दशलक्षण महापर्व के दौरान छह निर्जल उपवास की तप-साधना की। आचार्य चंद्रप्रभ सागर महाराज के सान्निध्य में उन्होंने पारणा किया। वे त्यागी सेवा, आहारदान, वैयावृत्ति और धार्मिक क्रियाओं में सक्रिय रहते हैं। पढ़िए श्रीफल साथी अभिषेक अशोक पाटील की यह रिपोर्ट।
कुंभोज (महाराष्ट्र) • अभिषेक अशोक पाटील • 20-09-2026, 10:03 pm



